फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways bus and trolley collide, one resident of Hisar died, 25 others injured

रोडवेज बस और ट्राले की भिड़ंत, हिसार निवासी व्यक्ति की मौत, 25 अन्य घायल

Tue, 05 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus and trolley collide, one resident of Hisar died, 25 others injured
दुर्घटना स्थल पर घायलों को लेने पहुंची एंबुलेंस। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। नरवाना में हिसार रोड पर मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर एक ट्राले व हरियाणा रोडवेज की बस के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में हिसार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहां सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे रोडवेज की बस हिसार से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब वह नरवाना में बाईपास मोड़ पर पहुंची तो अचानक एक ट्राला सामने आ गया। इससे बस उस ट्राले से टकरा गई और बस व ट्राला दोनों ही सड़क के नीचे पलट गए। हादसा होते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने हाथों से पलटी हुई बस को सीधा किया और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बस सुबह हिसार से चंडीगढ़ के लिए यात्रियों से भरकर चली थी। इसमें लगभग 50 यात्री सवार थे। हादसे में हिसार के आजाद नगर निवासी 62 वर्षीय सूबे सिंह की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। सूबे सिंह रोडवेज से सेवानिवृत्त थे। जिन यात्रियों को हल्की चोट लगी थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल सेे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जैसे छूकर निकल गई मौत
हादसे में घायल यात्रियों ने बताया कि अचानक हुए हादसे में एक पल के लिए ऐसा लगा, जैसे जान बचना मुश्किल है। पूरी दुर्घटना में चंद सेकंड लगे। इससे पहले की वे कुछ समझ पाते, आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद करनी शुरू कर दी। जिस समय लोगों ने बस को उठाया, बस के नीचे भी एक व्यक्ति दबा हुआ था। यदि कुछ देर और हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी। यात्रियों ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा, जैसे मौत छूकर निकल गई हो। विश्वास नहीं हो रहा कि वे पूरी तरह से कुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरिश्ता बनकर पहुंचे लोग
जैसे ही हादसा हुआ, यहां एक निजी बस भी पहुंच गई। सुबह-सुबह गांवों से आने वाले यात्रियों से बस भरी हुई थी। यह लोग घायलों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे। कुछ क्षण में सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया।
करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटे रही होगी गति
हादसे में घायल हुए बस के परिचालक राजेंद्र ने बताया कि हादसे के समय बस की गति करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटे रही होगी। ऐसे में सामने से अचानक आए ट्राला से बच को बचाया नहीं जा सका।
बैठ गए लोगों के दिल
सुबह-सुबह काफी गांवों के यात्री नरवाना पहुंचते हैं। शिक्षण संस्थानों में भी काफी विद्यार्थी बस में सवार होकर आते हैं। ऐसे में जैसे ही लोगों को हादसे की सूचना मिली, उनके दिल बैठने लगे। ऐसे में लोगों ने पुलिस से संपर्क कर घायलों की जानकारी ली।
अस्पताल में कम पड़ गई जगह
दुर्घटना में घायल लोगों को जैसे ही नरवाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां आपातकालीन वार्ड छोटा पड़ गया। साथ ही अपनों को संभालने के लिए लोग भी पहुंचने लगे।
ये यात्री हैं गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार सोंगल निवासी मीना, कैथल निवासी कशिश, हिसार निवासी रामकिशन, जम्मू-कश्मीर निवासी सोमलाल, बालक निवासी राजेंद्र, हिसार निवासी राजरानी, नरवाना निवासी सुरजीत, कैथल निवासी प्रवीण, सिरसा निवासी महेंद्र, बस चालक राजेंद्र, हिसार निवासी शिवराज, सुदकैन निवासी मुकेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा बनभौरी निवासी दर्शना देवी, सिंगरोली निवासी मीना रानी व पुष्पा रानी संगरौली, कैथल निवासी जगरूप, परिचालक राजेंद्र, हिसार निवासी विकास कुमार, कैथल निवासी मामो देवी, राखी गढ़ी निवास बलजीत सिंह, बुड़ाखेड़ा निवासी नेकी राम ईएसआई, जुलहेड़ा निवासी सोनू सहित कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

एएसपी नरवाना कुलदीप सिंह ने बताया कि देवीलाल स्कूल के पास हिसार-चडीगढ़ हाईवे पर ट्राले व बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed