फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Road construction work started in civil hospital premises

Jind News: नागरिक अस्पताल परिसर में सड़क निर्माण का कार्य शुरू

Tue, 22 Aug 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Road construction work started in civil hospital premises
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नागरिक अस्पताल में जलभराव से निजात के लिए सड़क निर्माण का कार्य लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार ने मंगलवार को शुरू कर दिया। एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अनियमितता मिलने पर निर्माण कार्य रोक दिया था।
सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. पालेराम कटारिया व स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया था। उस समय शव गृह के पास पत्थर व रोड़ा पहले से तैयार फर्श पर डालने पर आपत्ति जताई थी और जांच कमेटी का गठन किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के जेई ने स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात की और कार्य को लेकर जानकारी दी गई। इस पर अधिकारियों ने संतुष्टि जताई और काम शुरू करने की मंजूरी दी। मंगलवार को ठेकेदार ने शव गृह के पास ईंटों पर ही पत्थर डाल कर लेवल बनाने का काम किया गया। नागरिक अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग के पास तथा शव गृह वाली सड़क पर बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। ऐसे में जलभराव व टूटी हुई सड़क की मरम्मत का कार्य लोकनिर्माण विभाग से करवाया जा रहा है। विभाग के ठेकेदार द्वारा एक सप्ताह पहले कार्य की शुरूआत की गई थी। पोस्टमार्टम हाउस में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए यहां फर्श को ऊंचा किया जाना है। ठेकेदार द्वारा पहले से बने फर्श को तोड़ने की बजाए उसके ऊपर ही पत्थर व रोडा डालना शुरू कर दिया था। इस अनियमितता का पता चला तो अधिकारियों ने इसे रोक दिया था। वहीं पुराने भवन के सामने होने वाले जलभराव को टूटी सडक़ के निर्माण में भी अनियमितता मिली थी।
विज्ञापन


बाक्स

जेई ने अधिकारियों को समझाया

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेढ़ वर्ष पहले निर्माण कार्य के लिए लोकनिर्माण विभाग को 18.32 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया था। काम शुरू न होने पर बार-बार पत्राचार भी किया गया। अब काम शुरू हुआ तो उसमें अनियमितता सामने आ गई। जिस पर काम रूकवा दिया गया। लोक निर्माण विभाग के जेई ने ठेकेदार के साथ अधिकारियों से मुलाकात की और पूरी जानकारी दी। जिस पर कार्य को शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अस्पताल परिसर में सड़क निर्माण व शव गृह के फर्श को ऊंचा करवाने का कार्य फिर से शुरू करवा दिया है। जो वर्क ऑर्डर में शामिल था उसी के तहत कार्य करवाया जा रहा है।- डॉ. गोपाल गोयल सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed