फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Riya of Aadharshila School stands first in classical dance.

Jind News: क्लासिकल डांस में आधारशिला स्कूल की रिया प्रथम

Wed, 06 Nov 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Riya of Aadharshila School stands first in classical dance.
06जेएनडी24: बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव में डांस करती छात्राएं। संवाद
जींद। बाल भवन में बुधवार को मंडलस्तरीय बाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गीत और देशभक्ति समूह गीत पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने बच्चों की उत्कृष्ट कला समर्पण और उनके अंदर छिपी असाधारण प्रतिभा को सामने लाया। मंच संचालन नफे सिंह शास्त्री और मोती लाल ने किया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत सिंह चहल ने बताया कि इस वर्ष सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद जिलों से लगभग 490 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंडलस्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा दिखाई । निर्णायक मंडल में रिटायर्ड प्रो. जयवीर ढांडा, प्रो. जितेंद्र कुमार, आराधना शर्मा, डॉ. क्यूटी, डॉ. भावना, डॉ. ज्योति श्योराण और राहुल ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला बाल कल्याण परिषद जींद के कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार, लेखाकार कशिश सिंगला, विनोद कुमार, प्रदीप शर्मा, नीरज कुमार मौजूद थे। इस आयोजन ने बच्चों के आत्मविश्वास को न सिर्फ बढ़ाया, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत सिंह चहल ने बताया कि क्लासिकल डांस ग्रुप दो में आधारशिला स्कूल की रिया ने प्रथम व एस जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल हिसार की खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल डांस ग्रुप तीन में आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद की धाविका ने प्रथम व मल्होत्रा होली एंगल स्कूल हिसार की साहिबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो सॉन्ग में सेंट फ्रेंसिक स्कूल का नैतिक प्रथम व एसजीजीएस खालसा हाई स्कूल सिरसा का अनुराग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोलो सॉन्ग ग्रुप तीन में गांधी विद्या मंदिर स्कूल फतेहाबाद की चंचल रानी ने प्रथम व डीएवी पब्लिक स्कूल डाबरा रोड हिसार की नित्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

06जेएनडी24: बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव में डांस करती छात्राएं। संवाद

06जेएनडी24: बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव में डांस करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed