फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ritu of Jind, trapped in Manipur violence, reached home safely

Jind: मणिपुर हिंसा में फंसी रितु नरवाना पहुंची, परिजनों ने बेटी को गले लगाया

Wed, 10 May 2023 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 May 2023 01:11 AM IST
सार

प्रदेश सरकार की बदौलत वह सुरक्षित घर लौट पाई। पिता राजकुमार ने सरकार के साथ मीडिया का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने मामले को सरकार तक पहुंचाया। उन्हीं की बदौलत से उनकी बेटी सुरक्षित घर लौट आई है।

विज्ञापन
Ritu of Jind, trapped in Manipur violence, reached home safely
घर पहुंचने के बाद अपने पिता से बातचीत करती रितु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मणिपुर हिंसा में फंसी जींद के नरवाना की रितु सोमवार की रात दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद वह दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहर गई थी। बाद में वह मंगलवार शाम को अपने घर हरिनगर नरवाना पहुंची, जहां पर परिजन और पड़ोस के लोगों ने उसे गले लगाकर बधाई दी।

विज्ञापन


इस दौरान रितु को मिलने के लिए रात तक लोगों का आवागमन लगा रहा। रितु के पिता राजकुमार ने सरकार के साथ मीडिया का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने मामले को सरकार तक पहुंचाया। उन्हीं की बदौलत से उनकी बेटी सुरक्षित घर लौट आई है।
विज्ञापन


रितु ने बातचीत में बताया कि मणिपुर में दंगे तीन मई को शुरू हो गए थे। दंगों के कारण बाजार, स्कूल, बैंक, कॉलेज सब बंद हो गए थे। इसके बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई, लेकिन दंगे फिर भी जारी रहे। लोग अपने घरों में ही बैठे रहे। पूरे प्रदेश में हिंसा बढ़ने पर उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बाहर निकलना और भी मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि दंगे भड़कने के बाद देश के सभी प्रदेशों की सरकारों ने सभी छात्र-छात्राओं से संपर्क करना शुरू कर दिया था। उनका भी हरियाणा सरकार से संपर्क हो गया और सरकार ने उन्हें हरियाणा लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। सोमवार को उन्हें सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया गया। उन्हें मणिपुर से अरुणाचल प्रदेश वाया कोलकाता होकर दिल्ली पहुंचाया गया। हरियाणा सरकार का वह धन्यवाद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed