फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rishi Lohan Murder Case: Linked To Kala Ramray Gang, Formed Own Gang After Dispute

Rishi Lohan Murder: काला रामराय गैंग से जुड़ा था ऋषि...विवाद के बाद बनाया था गिरोह; सबसे ज्यादा था यहां सक्रिय

Tue, 08 Jul 2025 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Jul 2025 12:04 PM IST
सार

जींद के जुलाना में गैंगवार हुई है। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इनामी बदमाश की हत्या कर दी। बदमाश ऋषि लोहान की 10 गोलियां मारकर हत्या की गई है। जबकि उसका साथी घायल हो गया। मारे गए ऋषि लोहान पर 12 केस दर्ज थे।
 

विज्ञापन
Rishi Lohan Murder Case: Linked To Kala Ramray Gang, Formed Own Gang After Dispute
इनामी बदमाश ऋषि लोहान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद के जुलाना में पौली गांव के पास रविवार की रात गैंगवार में मारा गया ऋषि लोहान (28) क्षेत्र का जाना माना बदमाश था। उसने साल 2020 में बीबीपुर निवासी मनोज की हत्या के साथ अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पहले वह काला रामराय गैंग में काम करता था। हालांकि बाद में विवाद के बाद वह उसने अपना गैंग बना लिया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऋषि धीरे-धीरे युवाओं को अपने गैंग में जोड़ रहा था। गैंगवार में घायल हुआ मनीष भी तीन-चार दिन पहले से ही उसके साथ रहने लगा था। ऋषि अविवाहित था। वह कॉलेज समय से ही बदमाशी करता था। 
विज्ञापन


उस पर हत्या, फिरौती, धमकी, आर्म्स एक्ट के 12 केस दर्ज थे। हांसी पुलिस ने ऋषि पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यही नहीं साल 2021 में सीआईए पुलिस ने उसे 4 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने भी फिरौती, आर्म्स एक्ट के मामले में उसे भगौड़ा घोषित कर रखा था। इधर, गैंगवार की जांच के लिए एएसपी सोनाक्षी सिंह की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई है।
Trending Videos

जींद में ज्यादा सक्रिय रहता था ऋषि
ऋषि ने ज्यादातर वारदातें जींद जिले में ही की थीं। उसका रामराय गांव में ठेके को लेकर शराब ठेकेदारों से विवाद रहता था। ऋषि ने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब ठेके पर दो बार वारदात को अंजाम दिया था। यह दोनों वारदातें 2020 में की थीं।

सिर-सीने, गर्दन और पेट में मारी गोलियां
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने ऋषि के सिर में पहली गोली मारी थी। गोली लगते ही ऋषि बाइक से नीचे गिर गया था। इसके बाद हमलावरों ने कई गोलियां दागीं। पोस्टमार्टम में सिर-सीने, गर्दन और पेट में आठ से दस गोलियां लगीं हैं। हमलावर रविवार रात को वारदात को अंजाम देने के बाद रोहतक की तरफ भाग निकले थे। 
 

गैंगवार में मारे गए ऋषि पर दर्ज केस
  • 19 नवंबर 2020 -बीबीपुर गांव निवासी अमित उर्फ बबला के साथ मिलकर ऋषि ने गांव बीबीपुर में मनोज नामक युवक की गोली मारकर हत्या की थी।
  • 6 दिसंबर 2020 - गांव बीबीपुर निवासी अमित उर्फ बबला और पवित्र के साथ मिलकर रोहतक जिले के गांव भाली में पिस्तौल के बल पर बाइक छीनी थी।

  • 23 दिसंबर 2020 - ऋषि ने अमित उर्फ बबला, गांव ढिगाना निवासी रोहित उर्फ टिंकू, गांव बिरौली निवासी सुमित उर्फ छोटा, गांव बीबीपुर निवासी कर्मबीर के साथ मिलकर गांव रामराय में शराब ठेके के बाहर फायरिंग की थी।
  • 11 जनवरी 2021 - ऋषि ने गांव किलाजफरगढ़ निवासी सचिन के साथ मिलकर ढाबे के बाहर गोली चलाई थी। यह मामला जुलाना थाने में दर्ज है।

 

  • 15 नवंबर 2020 - ऋषि ने अमित उर्फ बबला, गांव बिरौली निवासी सुमित उर्फ छोटा, गांव धनखड़ी निवासी विशाल उर्फ विशु, बीबीपुर निवासी कर्मबीर, ढिगाना निवासी रोहित, बुआना निवासी संदीप, बीबीपुर निवासी योगेंद्र और अजय के साथ मिलकर रामराये में शराब ठेके पर झगड़ा कर सेल्समैन को पीटा था।
  • 24 अक्तूबर 2020 - ऋषि ने गांव धनखड़ी निवासी अमन, अनूपगढ़ निवासी हिमांशु, राजपुरा भैण निवासी सुमित उर्फ मन्नी, ईक्कस निवासी पवन उर्फ पोनी के साथ मिलकर लक्ष्य ढाबा पर अनूपगढ़ निवासी विनोद पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी।

पुलिस को मिली थी सड़क हादसे की सूचना
रविवार की रात पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस पौली गांव के पास से ऋषि और मनीष को पीजीआई रोहतक ले गई। पीजीआई में पता चला कि दोनों को गोलियां मारी गई हैं।


 

पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इस मामले की जांच को लेकर एएसपी सोनाक्षी सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।-कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed