फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rice Millers says, farmers should use less pesticide

अल्फांसो और काली मिर्च पर प्रतिबंध के बाद मिलर्स अलर्ट

Sun, 11 May 2014 11:54 PM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 11 May 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rice Millers says, farmers should use less pesticide
कैथल। देश में उत्पादित कई प्रकार के कृषि उत्पादों के निर्यात पर लगाए जा रहे प्रतिबंध के बीच चावल इंडस्ट्री को भी इस संबंध में चिंता सताने लगी है। भारत से हर साल हजारों करोड़ रुपये का चावल का निर्यात होता है। राइस मिलर्स एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि किसानों को बिना जरूरत के कीटनाशकों के प्रयोग न करने को लेकर जागरूक किया जाएगा, ताकि चावलों में ज्यादा कीटनाशकों की मात्रा न आ सके।
विज्ञापन



अल्फांसो आम सहित चार सब्जियों पर यूरोपियन यूनियन एवं सऊदी अरब द्वारा भारत में उत्पादित काली मिर्च के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिस कारण इन फसलों के उत्पादक किसानों में गहरी मायूसी छाई है। चूंकि चावल का भी निर्यात होता है। ऐसे में इस बार चावल इंडस्ट्री इस बारे में पहले ही जागरूक हो गई है। हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान मांगे राम खुरानिया ने बताया कि फसलों के उत्पादन में बिना जरूरत के प्रयोग किए जा रहे कीटनाशक एवं खादें चिंता का विषय है।
विज्ञापन


कई फसलों पर प्रतिबंध की सूचनाएं मिली हैं। इसी बीच फैसला लिया गया है कि किसानों को जागरूक किया जाएगा। जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि किसान बिना जरूरत के धान में ज्यादा कीटनाशक एवं खादें न डालें। किसान जरूरत के अनुसार एवं विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि केवल बारीक धान के भरोसे न रहकर किसान मोटे चावल का भी उत्पादन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की सलाह लें किसान

इस संबंध में कृषि विशेषज्ञ डा. रमेश वर्मा का कहना है कि किसान कृषि वैज्ञानिकों से सलाह करके ही फसल में दवाओं का छिड़काव करें। इससे उनकी एक तो पैसे की बचत होगी, दूसरा मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। साथ ही फसलों को भी नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed