फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Revealed: Hariom was murdered by strangulation

खुलासा ः गला घोंटकर की गई थी हरिओम की हत्या

Fri, 26 Nov 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Hariom was murdered by strangulation
पुलिस गिरफ्त में हत्या के दोनों आरोपी। संवाद - फोटो : Jind
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने 40 दिनों की जांच के बाद गांव ढाठरथ निवासी हरिओम की हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव ढाठरथ निवासी दल्ली उर्फ दलजीत व राहुल उर्फ अतुल को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे आरोपी जयदेव की 28 अक्तूबर को जलने से मौत हो चुकी है। आरोपियों ने हरिओम की हत्या गला घोंटकर की थी। आरोपी उससे रंजिश रखते थे और इसी रंजिश के कारण उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

डीएसपी साधुराम व पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि 14 अक्तूबर रात को गांव ढाठरथ निवासी जयदेव के खेत के कोठे में जयदेव, हरिओम, दल्ली उर्फ दलजीत व राहुल उर्फ अतुल शराब पी रहे थे। इनकी आपस में पहले भी किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। तीनों ने मिलकर परने से हरिओम की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक पर डालकर खरक गादियां के पास बंद पड़ी पानी की टंकी में फेंक दिया। 16 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि खरक गादियां में एक शव पड़ा है। शव की चोट के निशाने थे तथा आंखों सूजी हुई थी। पुलिस ने शव की शनाख्त करवाने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ अहम सुराग मिले। 40 दिनों के बाद जब पुलिस को पूरा यकीन हो गया कि हत्यारे राहुल उर्फ अतुल, दल्ली उर्फ दलजीत हैं। उन्हें वीरवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। हत्या के समय तीसरा आरोपी जयदेव भी मौजूद था। उसकी 28 अक्तूबर को जलने के कारण मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि इस मामले में वारदात में प्रयोग की गई बाइक व परना बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed