फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Returning to the village after beating Corona, 73-year-old grandmother and 11-year-old grandson Gaurav welcomed by clapping

कोरोना को हराकर गांव लौटी 73 साल की दादी और 11 साल के पोता गौरव का ताली-थाली बजाकर किया स्वागत

Sun, 17 May 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Returning to the village after beating Corona, 73-year-old grandmother and 11-year-old grandson Gaurav welcomed by clapping
शनिवार को देर रात एसडीएम, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम घसो कलां पहुंची। इस बार गांव के लोगों के लिए राहत की बात यह थी कि प्रशासन की टीम कोरोना को हरा कर गांव लौटे दादी-पोते की अगुवाई में चल रही थी।
विज्ञापन

कोरोना को हराकर घर लौटी दादी छन्नो व पोते गौरव का ग्रामीणों ने ताली और थाली बजाकर जोरदार स्वागत किया। गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इसकी चेन बनने से दहशत में नजर आ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। शनिवार को देर शाम रोहतक पीजीआई से एंबुलेंस से घसो कलां गांव निवासी 73 साल की छन्नो व 11 साल का उनका पोता गौरव अपने घर पहुंचे। शनिवार दोपहर बाद गांव के चार कोरोना पॉजिटिव में से दो की रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना मिलने के बाद गांव में दादी-पोते के आने का ग्रामीणों को बेसब्री से इंतजार था। एंबुलेंस जब घर के पास आकर रुकी तो सबसे पहले पोता गौरव उससे उतरा तो उसके बाद दादी छन्नो उतरी। यहां पर ग्रामीणों ने दादा खेड़ा की जय के साथ-साथ कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन द्वारा निरंतर किए गए बचाव के कार्य की सराहना की। गांव के लोग कहते सुने गए कि प्रशासन ने कोरोना तै बचा लिए।
विज्ञापन

दादी छन्नो जब घर पहुंची तो उसने एंबुलेंस से उतरते हुए कहा कि हामै दादी, पोता तो कोरोना को हरा कर घर आए गए, ईब पोता व बहु भी जल्द पीछे-पीछे ठीक होकर घर आज्यांगे। दादी-पोते को कोरोना योद्धा बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि दादी-पोते के ठीक होने के बाद गांव में कोरोना की चेन टूटी है। जल्दी ही मां, बेटे जो रोहतक पीजीआई में हैं वे भी ठीक होकर घर लौटेंगे। एसडीएम ने कहा कि कोरोना को हरा कर लौटे उचाना के चार कोरोना योद्धाओं को पूरा उचाना सैल्यूट करता है। इन चारों में 11 साल के गौरव से लेकर 73 साल की छन्नो भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्तर हुआ कोरोना मुक्त
छह मई की रात को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देर रात छात्तर गांव के सब्जी बेचने वाले सुभाष व रामकुमार को उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रोहतक पीजीआई ले गया था। अब ये दोनों भी स्वस्थ होकर गांव लौट आए हैं। दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब छात्तर कोरोना मुक्त हो गया है। गांव में पहुंचने पर दोनों का जोरदार स्वागत किया गया। एसडीएम राजेश कोथ ने कहा कि कोरोना वायरस से आज सारा देश लड़ रहा है। याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव न करें। उनकी देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed