{"_id":"5debe9568ebc3e1b93789aa9","slug":"returning-home-after-walking-crushed-by-truck-death-jind-news-rtk5313090137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर कर घर लौट रहे युवक को ट्रक से कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर कर घर लौट रहे युवक को ट्रक से कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर उझाना गांव में नहर पुल पर एक ट्रक ने सुबह सैर से लौट रहे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार उझाना गांव निवासी सहदेव (20) और गुरमीत शुक्रवार सुबह सैर करने के बाद लौट रहे थे। जब वह भाखड़ा नहर के पुल पर पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में घायल सहदेव को इलाज के लिए हिसार ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हिसार के नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता गुरचरण सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। सहदेव फिलहाल कोचिंग ले रहा था।