{"_id":"6ab96864297f5435fe039bf9","slug":"retired-joint-director-defrauded-of-966-lakh-under-the-pretext-of-investment-jind-news-c-199-1-sroh1006-161113-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक से निवेश के नाम पर 9.66 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक से निवेश के नाम पर 9.66 लाख की ठगी
विज्ञापन
जींद। जुलाना निवासी उच्चतर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पवन को निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 9 लाख 66 हजार 385 रुपये हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पवन ने शिकायत में बताया कि चार जून को उन्होंने निवेश संबंधी एक विज्ञापन देखा। इसमें भारत सरकार के वित्त मंत्री की ओर से निवेश संबंधी सुझाव देने का दावा करते हुए 22 हजार रुपये से निवेश शुरू करने और 26 लाख रुपये तक निवेश करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने 22 हजार रुपये निवेश किए। इसके बाद गणेश नामक व्यक्ति ने फोन कर खुद को निवेश करवाने वाला बताया। उसके कहने पर पवन ने दस डॉलर का निवेश किया जिसका लाभ खाते में आने पर उन्हें भरोसा हो गया।
विज्ञापन
18 जून को गणेश के कहने पर पवन ने श्याम जी ट्रेडर्स के खाते में 5 लाख 24 हजार 915 रुपये जमा किए। इसके बाद 3 लाख 24 हजार 915 रुपये और एक लाख रुपये जमा करवाए गए।
30 जुलाई को आरोपी ने निवेश पर 1 लाख 19 हजार 157 डॉलर का लाभ होने की बात कही और रकम खाते में भेजने के लिए 3 लाख 19 हजार 470 रुपये मांगे। यह राशि भी जमा करवा दी गई। बाद में इनकम टैक्स के नाम पर 11 लाख रुपये मांगे गए। लगातार रकम मांगने पर पवन को संदेह हुआ और जांच में ठगी का पता चला। थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।