{"_id":"5e18c9b98ebc3e87df0298e9","slug":"retired-asi-cheats-gold-ring-by-bike-riding-youths-with-lottery-jind-news-rtk536662893","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त एएसआई को लाटरी का झांसा देकर बाइक सवार युवकों ने सोने की अंगूठी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त एएसआई को लाटरी का झांसा देकर बाइक सवार युवकों ने सोने की अंगूठी ठगी
विज्ञापन
रेलवे रोड से अपोलो रोड होते हुए नरवाना रोड की तरफ जा रहे सेवानिवृत्त एएसआई से तीन बाइक सवार युवकों ने लाटरी का झांसा देकर सोने की दो अंगूठी ठग ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त एएसआई की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव झांझ खुर्द निवासी राम भगत (70) ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में एएसआई पद से सेवानिवृत्त है। शुक्रवार सुबह वह साइकिल पर सवार होकर नरवाना रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक युवक ने उसको रोककर शिव मंदिर का रास्ता पूछा। फिर लाटरी से मालामाल होने की बात कहते हुए 100 रुपये की पर्ची कटवाने की बात कही। वह युवक से बातचीत कर रहा था तो एक अन्य युवक वहां पहुंचा और लाटरी निकलने की बात कहते हुए 100 रुपये के साथ सोने की अंगूठी निकालकर युवक को दे दी। झांसे में आए राम भगत ने भी अपनी दोनों सोने की अंगूठी निकालकर युवक को थमा दी। इसी बीच एक अन्य बाइक सवार युवक आया और दोनों युवकों को बाइक पर बैठाकर रेलवे रोड की तरफ फरार हो गया। ठगी का अहसास होने पर राम भगत ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पटियाला चौक पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास युवकों की तलाश की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। राम भगत ने बताया कि उसकी समझ में यह नहीं आया कि उसने अपनी दो अंगूठी निकालकर युवकों को कैसे दे दी। उसने बताया कि युवकों ने उसे सम्मोहित कर लिया था। उसका सम्मोहन खत्म हुआ तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पटियाला चौक चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पहले युवक ने मंदिर का रास्ता पूछा था, फिर लाटरी का झांसा देकर दो सोने की अंगूठी ठग ली। पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।