फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Responsibility given to Ashutosh in District Development Committee

Jind News: जिला विकास समिति में आशुतोष को जिम्मेदारी

Sat, 22 Aug 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Responsibility given to Ashutosh in District Development Committee
फोटो 6 नरवाना। पार्षद आशुतोष शर्मा। संवाद।
नरवाना। जिले के लिए गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की नई गैर-आधिकारिक सदस्य कमेटी में नरवाना के वरिष्ठ पार्षद आशुतोष शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनके साथ दीपक पिंडारा, वीरेंद्र सिंह उचाना और पूर्व जिला पार्षद दर्शना देवी को भी समिति में शामिल किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्षद आशुतोष शर्मा ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा का आभार जताया। कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। समिति की बैठकों में नरवाना विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। आशुतोष शर्मा ने कहा कि नरवाना क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़ी कई समस्याएं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed