{"_id":"695965f63ce8b1a4ad098504","slug":"renovation-of-civil-hospital-raises-questions-low-porch-height-causes-accidents-jind-news-c-199-1-sroh1009-146441-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल के रेनोवेशन पर सवाल, पोर्च की कम ऊंचाई बनी हादसों की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल के रेनोवेशन पर सवाल, पोर्च की कम ऊंचाई बनी हादसों की वजह
Sun, 04 Jan 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी34: नागरिक अस्पताल में गाड़ी टकराने से टूटा मुख्य पोर्च का टफन। स्रोत: स्वास्थ्यकर्मी
जींद। नागरिक अस्पताल में करीब 14.91 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे रेनोवेशन कार्य की गुणवत्ता और डिजाइन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर बनाए गए पोर्च की कम ऊंचाई दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।
शनिवार को एक वाहन पोर्च पर लगे टफन ग्लास से टकरा गया। इससे शीट उखड़ गई। इससे पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है, लेकिन वाहन का पता नहीं चल पाया था। पोर्च पर टफन लगने से पहले कभी कोई वाहन नहीं टकराता था। रेनोवेशन के दौरान पोर्च की ऊंचाई जरूरत से काफी कम रखी गई है। इससे ऊंचाई वाले वाहन इसमें फंस जाते हैं।
डेढ़ महीने पहले भी ऐसी ही टक्कर में टफन ग्लास टूटा था। नागरिक अस्पताल में मौजूद पूर्व सैनिक कंवल सिंह ने इसे मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। उनका कहना है कि आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को लेकर आने वाले वाहन चालकों का ध्यान पोर्च की ऊंचाई पर नहीं रहता और हादसा हो जाता है। सुंदरता के नाम पर मरीजों की जान से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दी गई है। बार-बार हो रही घटनाएं रेनोवेशन कार्य की योजना और क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालक से इसकी भरपाई करवाई जाएगी।
- डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।