फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief will be given from today taking care of social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर आज से मिलेगी छूट

Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Relief will be given from today taking care of social distancing
अधिकारियों को निर्देश देते डीसी डॉ. आदित्य दहिया। - फोटो : Jind
जिला प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सोमवार से कई तरह की दुकानों को खोलने के लिए सशर्त ढील दे दी है। सोमवार से राशन, किराना, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, कूलर, पंखें, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कृषि उत्पाद से संबंधित व्यवसायों को शुरू करने की अनुमति दे दी है। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। पशुपालन से जुड़े लोगों को भी छूट दी गई है। पहले किराने की दुकानों को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक और दोपहर तीन तीन से छह बजे तक खोलने की अनुमति थी। रविवार को सभी प्रकार की दुकानोें को बंद रखने के निर्देश थे। हालांकि अब भी नाई की दुकान नहीं खुलेंगी और बस तथा ट्रेन नहीं चलेंगी। सरकारी ऑफिस कर्मचारियों के रोस्टर के अनुसार ही खुलेंगे।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि जिले में सोमवार से स्वास्थ्य सेवाएं, सभी तरह के कृषि, बागवानी, पशुपालन की गतिविधियां, मछली पालन से जुड़ी गतिविधियां, चाय, काफी की दुकानें, वित्तीय क्षेत्र से संबंधित कामकाज, पेट्रोल पंप, किसी भी प्रकार के सामान की ढुलाई का कार्य, सरकारी व निजी कार्यालय केवल कम कर्मचारियों के साथ, ईंट भट्ठे, निर्माणाधीन कार्य, मेडिकल स्टोर, वेटरनरी केयर, टायर पंक्चर की दुकानें, मोटर वाहन मरम्मत की दुकानें खुली रहेंगी। स्कूल व शिक्षण संस्थाओं के खुलने पर रोक रहेगी। डीसी ने कहा कि जो-जो संस्थान खुलेंगे, उनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा किसी-किसी कार्य के वाहन के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन का करें पालन
डीसी ने कहा कि किसी व्यक्ति को यदि जरूरत नहीं है तो वह घर से बाहर नहीं निकले। केवल कामकाजी व्यक्ति ही घर से बाहर निकले। तीन मई तक लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करना होगा। लोगों की जरूरत को देखते हुए कुछ ढील दी गई है। यदि लोग इसका नाजायज फायदा उठाएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाली दुकान बंद करवा दी जाएगी। दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल जरूरत का सामान लेने या लोगों की जरूरत के अनुसार ही दुकानें खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed