{"_id":"684dbae3b8342080070dfce0","slug":"relief-to-bus-passengersbus-service-started-from-jind-to-delhi-via-safidon-panipat-jind-news-c-199-1-jnd1002-136305-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बस यात्रियों को राहत...जींद से दिल्ली के लिए वाया सफीदों-पानीपत होते हुए बस की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बस यात्रियों को राहत...जींद से दिल्ली के लिए वाया सफीदों-पानीपत होते हुए बस की शुरू
Sat, 14 Jun 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी09- बस स्टैंड परिसर में बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
जींद। रोडवेज डिपो ने जींद से वाया सफीदों होते हुए दिल्ली के लिए नई बस शुरू की गई है। जींद से सुबह 6:50 बजे बस दिल्ली के लिए चलेगी जो सफीदों और पानीपत होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से वापसी चलकर यह बस दोपहर लगभग 2:30 बजे जींद वापस पहुंचेगी। सफीदों मार्ग पर स्थित निर्जन, लोहचब, मनोहरपुर और तलोडा गांव के लोगों ने जींद से सफीदों होते हुए दिल्ली के लिए बस चलाने की मांग की थी।
परिवहन मंत्री अनिल विज के संझान में मामला आने के बाद रोडवेज मुख्यालय के आदेश पर जींद डिपो ने इस बस को शुरू किया है। जींद से वाया सफीदों-पानीपत होते हुए लगभग 163 किलोमीटर की दूरी तय कर बस दिल्ली पहुंचेगी। वहीं जींद से रोहतक होते हुए दिल्ली जाने के लिए लगभग लगभग 153 किलोमीटर की दूरी करनी पड़ती है।
जींद से रोहतक होते हुए दिल्ली रूट पर 10 से अधिक बस चलती है। जबकि सफीदों रोड स्थित गांव के यात्रियों को अगर दिल्ली जाना होता था तो उन्हें पहले जींद आना पड़ता था। इससे यात्रियों के समय और धन की हानि होती थी। ऐसे में यात्रियों ने मांग कि जींद से वाया सफीदों पानीपत होते हुए दिल्ली के लिए बस शुरू की जाए, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
यात्रियों ने पहले रोडवेज अधिकारियों को ज्ञापन देकर बस चलाने की मांग की थी। रोडवेज अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांग पर विचार विमर्श किया जाएगा और बस शुरू करवाने का प्रयास रहेगा। इसके बाद यह मांग परिवहन मंत्री अनिल विज तक पहुंच गई।
परिवहन मंत्री ने रोडवेज मुख्यालय के माध्यम से जींद डिपो के रोडवेज अधिकारियों को जींद से वाया सफीदों और पानीपत होते हुए बस शुरू करने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री के आदेश पर जींद से सफीदों वाया पानीपत होते हुए दिल्ली के लिए बस शुरू की गई है।
ग्रामीणों की मांग पर जींद से वाया सफीदों-पानीपत होते हुए दिल्ली के लिए बस शुरू की गई है। परिवहन मंत्री के आदेश पर मुख्यालय से निर्देश मिले थी कि यात्रियों की सुविधा अनुसार जींद से वाया सफीदों होते हुए दिल्ली के लिए बस चलाई जाए। ऐसे में यह बस शुरू की गई है।
-जसमेर खटकड़, डीआई जींद।