फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Released the salary of absconding DEEO Sadanand

निजी स्कूल से दो लाख रिश्वत के मामले में फरार चल रहे डीईईओ सदानंद वत्स का सितंबर महीने का वेतन जारी

Sat, 15 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Released the salary of absconding DEEO Sadanand
जींद। निजी स्कूल से रिश्वत लेने के मामले में फंसे डीईईओ सदानंद वत्स सितंबर महीने में कार्यालय नहीं गए। इसके बाद भी उनका सितंबर महीने का वेतन जारी कर दिया गया। विभाग द्वारा उनकी छुट्टी भी मुख्यालय ने मंजूर नहीं की थी।
विज्ञापन

एक सितंबर को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने डीईईओ कार्यालय के सहायक घनश्याम को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। बिजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई पूछताछ के दौरान सहायक घनश्याम ने कहा था कि स्कूल संचालक से रुपये मांगने के लिए डीईईओ ने भेजा था। इसके आधार पर स्टेट विजिलेंस टीम ने डीईईओ सदानंद वत्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अभी तक इस मामले में डीईईओ की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सितंबर महीने में डीईईओ कार्यालय नहीं गए और उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज होते ही शिक्षा निदेशक से पांच से नौ सितंबर तक आकस्मिक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की अनुमति मांगी थी, जिसे निदेशक ने रद्द कर दिया था। इसके बाद सदानंद वत्स ने कोर्ट से अग्रिम जमानत के लिए याचिका दर्ज की थी। जिसके बाद उन्हें जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली थी। इसके बाद से ही विजिलेंस टीम को सदानंद वत्स की तलाश है। कार्यवाहक डीईओ व डाईट ईक्कस के प्राचार्य नवीन नारा ने कहा कि वह चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे। जल्द ही इस मामले में जांच करवाएंगे और इस मामले में पता किया जाएगा। किस तरह से वेतन जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed