{"_id":"6a63af19c1f53a34e80fa6fb","slug":"relatives-reached-the-police-station-demanding-the-arrest-of-the-accused-jind-news-c-199-1-jnd1005-157294-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, थाने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, थाने पहुंचे परिजन
विज्ञापन
नरवाना। दहेज प्रताड़ना के बाद वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय ज्योती की मौत मामले में शुक्रवार को मायका पक्ष के लोग थाना नरवाना पहुंचे। परिजनों ने थाना प्रभारी पूर्णदास से कहा कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो, उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना प्रभारी ने उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। वहीं शव कैथल के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
कैथल के शक्ति नगर निवासी 26 वर्षीय अनिल ने पुलिस को शिकायत दी में बताया कि उनकी बहन ज्योति की शादी नरवाना के मोर पत्ती निवासी अजय से करीब जुलाई 2024 में हुई थी। परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। फिर भी ससुराल पक्ष के लोग ज्योति को दहेज के लिए ताने देते थे।
पुलिस ने अनिल की शिकायत के आधार पर पति अजय, जेठ सन्नी, सास उषा, ननद सपना, धोली, वंदना और मौसी सुषमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद