फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   relatives and villegers put a lock on the sub health center

परिजनों और ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केंद्र पर जड़ा ताला

Mon, 26 Jul 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
relatives and villegers put a lock on the sub health center
स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ते ग्रामीण। संवाद। - फोटो : Jind
सफीदों। स्वास्थ्य केंद्र मुआना में रविवार को बेंच पर हुई डिलिवरी व बाद में बच्चे की मौत के मामले में ग्रामीणों व परिजनों ने सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक स्टाफ व चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं होता, वह ताला नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को समझाने के लिए एसडीएम डॉ. आनंद कुमार, आईपीएस नीतिश कुमार, नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा, शहर थाना प्रभारी रामकुमार भी पहुंचे लेकिन वे नहीं माने। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहां भी पोस्टमार्टम नहीं होने के बाद शव को पीजीआई खानपुर भेजा गया। वहीं बच्चे की मां कृष्णा को नागरिक अस्पताल सफीदों छुट्टी मिल गई। बताते चलें कि रविवार दोपहर को गांव मुआना निवासी कुलदीप की पत्नी कृष्णा को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन कृष्णा को स्वास्थ्य केंद्र मुआना में ले गए। यहां पर तीन घंटे तक महिला दर्द से जूझती रही लेकिन कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली। इसके बाद महिला की बेंच पर ही डिलिवरी हो गई। डिलिवरी के कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद महिला को नागरिक अस्पताल सफीदों में ले जाया गया। ग्रामीण व परिजनों का आरोप है कि समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है। इसलिए चिकित्सक व अन्य स्टाफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। इसी मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यहां सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान आरपीआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील गहलावत ने कहा कि मुआना जिले का सबसे बड़ा गांव है लेकिन यहां कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र में न तो स्टाफ आता है और न ही चिकित्सक आते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि घटना के सीधे तौर पर जिम्मेवार डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुआना गांव में बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें जो भी चिकित्सक या स्टाफ का सदस्य दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed