{"_id":"67be10b87ad01f04b60a525a","slug":"rehearsal-of-presiding-officer-and-polling-parties-regarding-napa-elections-jind-news-c-199-1-jnd1001-130606-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नपा चुनाव को लेकर पीठासीन अधिकारी व पोलिंग पार्टियों की हुई रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नपा चुनाव को लेकर पीठासीन अधिकारी व पोलिंग पार्टियों की हुई रिहर्सल
Wed, 26 Feb 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी13: ईवीएम मशीनों की जानकारी देते हुए ट्रेनर। स्रोत प्रशासन
जींद। नगर पालिका सफीदों के वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव व नगर पालिका जुलाना चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी व पोलिंग पार्टियों की डीआरडीए हॉल में रिहर्सल कराई गई। इसकी अध्यक्षता जुलाना के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम होशियार सिंह ने की। इस रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गई। इस दौरान ईवीएम मास्टर ट्रेनर डाॅ. सूरजमल ने सभी पीठासीन अधिकारी व पोलिंग पार्टियों को उनके प्रत्येक कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन के बारे में भी समझाया गया व उन्हें मौके पर ही हैंड्सऑन ट्रेनिंग भी दी गई।
होशियार सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी व पोलिंग पार्टियों जरा सी भी चूक न करें। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें। पीओ हैंडबुक में सारी हिदायतें व नियम लिखे हैं, जिनकी जानकारी चुनाव कराने वाले अधिकारी को होनी जरूरी है। इससे पूर्व पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में मॉक पोल कराया जाएगा। चुनाव के दिन मॉक पोल में सभी प्रत्याशियों के वोट डलवाए जाएं और पोलिंग एजेंट्स को इसका परिणाम दिखा कर मोक पोल की सभी पर्चियों को लिफाफे में सील बंद करके रख लें। वहीं समस्या आने पर स्वयं के स्तर पर या उच्च अधिकारियों को संपर्क कर समाधान करें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका जुलाना में कुल 14 वार्ड हैं और 14 ही बूथ बनाए गए हैं। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, चुनाव सलाहकार कृष्ण नागपाल व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।