फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Registering the house by showing mother-in-law instead of mother

Jind: मां की जगह सास दिखाकर करवाई मकान की रजिस्टरी, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 20 Sep 2022 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 02:46 AM IST
सार

कैथल जिले के करोड़ा गांव निवासी रणदीप सिंह की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। भाई-भाभी सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Registering the house by showing mother-in-law instead of mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जींद शहर के अर्बन एस्टेट के व्यक्ति ने अपनी मां को मृत बताकर उनकी जगह सास खड़ी कर मकान की रजिस्टरी करवा ली। इस फर्जीवाड़े में उसकी पत्नी, सास के अलावा दो लोगों ने सहयोग किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सात लोगों केे खिलाफ धोखाधड़ी कर मकान अपने नाम करवाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कैथल जिले के करोड़ा गांव (हाल आबाद सलारपुर रोड, कुरुक्षेत्र) निवासी रणदीप सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता मेवा सिंह जींद में नौकरी करते थे और उनका अर्बन एस्टेट जींद में मकान था। वर्ष 1981 में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। फिर उसके भाई ज्ञानेंद्र ने उसे तथा उसकी मां को घर से निकाल दिया था।

विज्ञापन

 

उसकी मां को अदालत से मृत घोषित करवा दिया। 11 सितंबर 2019 को उसकी मां की मौत हो गई। इससे पहले उसके भाई ज्ञानेंद्र और उसकी पत्नी अनिता ने धोखाधड़ी कर उसकी जगह कोई युवक और उसकी मां की जगह अनिता ने अपनी मां दयावंती को खड़ा कर जाली अंगूठे लगवाकर मकान उनके नाम से उतरवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि उस समय उसकी मां और वह कुरुक्षेत्र में रह रहे थे। आरोप लगाया कि ज्ञानेंद्र उसके भाई की मौत के बाद बीमा के 22 लाख रुपये भी निकलवा चुका है और 2002 में उसके पिताजी का जीपीएफ भी निकलवा लिया था।


भाई को मारने का लगाया आरोप
शिकायतकर्ता रणदीप ने ज्ञानेंद्र पर अपने भाई जगजीत को मारने का आरोप लगाया है। उसका भाई जगजीत शराबी किस्म का व्यक्ति था। उसके पास खाना खाने तक के पैसे नहीं होते थे। उसका शव जींद में अगस्त 2003 में रोहतक रोड जींद पर मिला था जबकि एक दिन पहले वह ज्ञानेंद्र के साथ उसके मकान पर था। आरोपी ज्ञानेंद्र ने उसके बीमा के 22 लाख रुपये भी निकलवाकर हड़प चुका है।


 

रजिस्टरी के समय दूसरे लोगों को खड़ा कर धोखाधड़ी करने के आरोपी अर्बन एस्टेट निवासी ज्ञानेंद्र, उसकी पत्नी अनिता, दयावंती, सुंदर सिंह और रविंद्र उर्फ मरिंडा के खिलाफ धोखाधड़ी कर मकान अपने नाम करवाने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। - बलजीत सिंह, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed