फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Refused to pay Rs 28.90 lakh after buying mustard from agent

Jind News: आढ़ती से 28.90 लाख की सरसों खरीदकर रुपये देने से किया मना

Sat, 24 Dec 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Refused to pay Rs 28.90 lakh after buying mustard from agent
जींद। शहर की नई अनाज मंडी में आढ़ती से 28.90 लाख रुपये की सरसों खरीदकर रुपये देने से मना करने पर शहर थाना पुलिस ने खल विक्रेता सुभाष नगर निवासी वेदप्रकाश, बिशंबर नगर निवासी गौरव और अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में आढ़ती जयभगवान ने बताया कि वह शहर की नई अनाज मंडी में दुकान चलाया है। उसके पास 18 दिसंबर को सुभाष नगर निवासी वेदप्रकाश व बिशंबर नगर निवासी गौरव व अमित आए। यह तीनों मंडी के सामने ही सरसों व बिनोले की खल का काम करते हैं। इन्होंने उसकी दुकान से 6200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से सरसों की फसल खरीदने की बात कही। इस पर उन्होंने 18 व 19 दिसंबर को कुल 28.90 लाख रुपये की सरसों खरीदी। जब उन्होंने यह राशि मांगी तो उन्होंने 21 दिसंबर को राशि देने की बात कही। इसके बाद वह गुमराह करते रहे। उन्होंने बताया कि जब वह शुक्रवार को दुकान पर जा रहा था तो तीनों अनाज मंडी के गेट के सामने खड़े मिले और रुपये देने से मना कर दिया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed