{"_id":"6963ef37ae792b6d4e016c84","slug":"reena-was-selected-for-the-kurukshetra-university-team-and-anjali-for-the-mdu-team-jind-news-c-199-1-jnd1010-146823-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रीना का कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और अंजलि का एमडीयू टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रीना का कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और अंजलि का एमडीयू टीम में चयन
Mon, 12 Jan 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी26: चयनित खिलाड़ी अंजली। स्रोत कोच
नरवाना। गांव डूमरखा के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि हॉकी नर्सरी डूमरखा की दो खिलाड़ी रीना और अंजलि ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।
दोनों खिलाड़ियों का चयन प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी टीमों में होने से न केवल गांव बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। रीना का चयन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम में हुआ है जबकि अंजलि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) रोहतक की ओर से मैदान में उतरेंगी। दोनों खिलाड़ी 12 से 15 तारीख तक पंजाबी युनिवर्सिटी पटियाला में आयोजित होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप में अपनी यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह प्रतियोगिता देश की सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय टीमों के बीच खेली जाती है जिसमें चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे उनका कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण रहा है। कोच सुमित और कमलेश डीपी ने बताया कि रीना और अंजलि ने नियमित अभ्यास, फिटनेस और तकनीकी कौशल पर विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।
विज्ञापन
कोचों का मानना है कि दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। इस उपलब्धि पर गांव डूमरखा में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने दोनों बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि रीना और अंजलि जैसी खिलाड़ी अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेंगी और गांव में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी। हॉकी डूमरखा की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नया उत्साह लेकर आई है।