फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Real brother and sister won gold medals in swimming competition

Jind News: तैराकी स्पर्धा में सगे-भाई बहन ने जीते स्वर्ण पदक

Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Real brother and sister won gold medals in swimming competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला स्तरीय दो दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता आरोन पब्लिक स्कूल में रविवार को समाप्त हुई। इसमें एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना के दो सगे भाई-बहनों ने अपना दमखम दिखाते हुए स्वर्णपदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शिवानी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिद्वंद्वी लड़कियों को पछाड़कर पांच स्वर्णपदक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शिवा ने भी लड़कों की तैराकी प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी लड़कों को पछाड़कर चार गोल्ड मेडल तथा एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इन दोनों बच्चों की बड़ी उपलब्धि रही। मुख्यअतिथि सीआरएसयू खेल विभाग प्रमुख डॉ. नरेश देशवाल ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार कोई भी एक खेल चुनना चाहिए। इसी खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय को बहुत कम समय हुआ है लेकिन यहां के खिलाड़ियों ने विवि का देश में नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधक सत्यवान नेहरा ने बच्चों की जीत पर इन्हें आशीर्वाद दिया तथा ऐसे ही आगे प्रतियोगिताओं में विजयी रहने के लिए कठोर मेहनत करने की प्रेरणा दी। साथ ही उनके माता-पिता को बच्चों के इस खेल में सहयोग करने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed