फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raw roads in the fields will be made concrete: Raju Mor

खेतों के कच्चे रास्ते किए जाएंगे पक्के : राजू मोर

Wed, 12 Jun 2024 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Raw roads in the fields will be made concrete: Raju Mor
जींद। भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि आचार संहिता हटते ही प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने, श्मशान घाट में शेड व उसकी चाहरदीवारी बनाने के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

राजू मोर ने यहां जारी एक प्रैस बयान में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कार्यों के एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया था। सफीदों के मुआना, बुटानी, बहादुरगढ़, डिडवाड़ा, ऐंचरा खुर्द, आलन जोगी खेड़ा, जामनी, बुढ़ाखेड़ा, कालवा, भागखेड़ा सहित सफीदों के अन्य गांवों में खेतों के 25 कच्चे रास्तों को करीब तीन करोड़ रुपये की राशि से पक्का किया जाएगा। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव गोसाईं खेड़ा में एनएच 352डी से कृष्ण नेहरा के फार्म तक फिरनी से रामकुमार सैनी के फार्म तक और फिरनी से बाजे पवार के फार्म तक 87.89 लाख रुपये से कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। देशखेड़ा गांव में धर्मवीर के मकान से राजेंद्र के मकान तक 39.91 लाख रुपये से फिरनी बनाई जाएगी। वहीं जींद, जुलाना, सफीदों व उचाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में श्मशान घाटों में जाने के रास्ते पक्के किए जाएंगे। शेड, चहारदीवारी का निर्माण व पीने के पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। सफीदों के बड़ौद, राम नगर, पाजू खुर्द, निमनाबाद, आलनजोगी खेड़ा, भागखेड़ा, धड़ाैली, जामनी, खरक गागर, बुढ़ाखेड़ा, कालवा, लुदाना, मोहम्मद खेड़ा, रिटोली, भंभेवा, भूरायण, माेरखी, बनिया खेड़ा, कलावती, पिल्लूखेड़ा, जुलाना के गांव बिशनपुरा, शामलो कलां, कमाच खेड़ा, बहबलपुर, नंदगढ़, मालवी, गतौली, अपूपगढ़, पौली, रामकली, लजवाना कलां, मेहरड़ा, जैजैवंती, हथवाला, अकालगढ़, सिरसा खेड़ी, राजगढ़, बुआना, फतेहगढ़, उचाना के गांव मोहनगढ़, मांडी कलां, खांडा, बडनपुर, खेड़ी सफा, घोघड़ियां, चांदपुर, शामदो, दरोली कलां गांवों में शिव धाम योजना के तहत श्मशान घाटों के रास्तों को पक्का करने, शेड व चहारदीवारी का निर्माण, पीने की पानी की व्यवस्था को लेकर करीब चार करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर ने बताया कि गांवों में खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने के साथ-साथ श्मशान घाटों के भी प्रस्ताव तैयार करके सरकार को भिजवाए गए थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इन सभी कार्यों को स्वीकृति दे दी है। संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही टेंडर व अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करके इन कार्यों को शुरू करवाया जाएगा। जिले में विकास कार्यों के मामले में मुख्यमंत्री कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। जिन भी कार्यों की मांग मुख्यमंत्री को भेजी जा रही हैं, उन्हें तुरंत सिरे चढ़ाने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed