फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raveena Redhu represented India at the World Race Walking Team Championships in Brazil.

Jind News: रवीना रेढ़ू ने ब्राजील में विश्व रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप में किया भारत का प्रतिनिधित्व

Mon, 11 May 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Raveena Redhu represented India at the World Race Walking Team Championships in Brazil.
10जेएनडी20: रवीना ​खिलाड़ी।
जींद। शाहपुर गांव की अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकर रवीना रेढू ने चंडीगढ़ में आयोजित 13वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग महिला रेस वॉक वर्ग में रवीना की विश्व रैंकिंग 75 है। 12 अप्रैल 2026 को ब्राजीलिया में विश्व रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप में रविना ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

रवीना की इस उपलब्धि से जींद जिले के साथ हरियाणा में भी खुशी का माहौल है। वर्ष 2014 में खेलों की शुरुआत करने वाली रविना को उनके स्कूल कोच बलराज रंगी ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी थी। साधारण परिवार से आने वाली रवीना के पिता रिटायर्ड आईटीआई इंस्ट्रक्टर हैं व माता गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और मेहनत के दम पर रवीना आज विश्व स्तर की खिलाड़ी बन चुकी हैं। वर्तमान में वह दक्षिण पश्चिम रेलवे बेंगलुरु में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी वह कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में ओमान के मस्कट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2018 में जापान में हुई एशियन 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में उन्होंने ओपन वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 में चेन्नई में आयोजित 64वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed