{"_id":"65e616306c36b98980050af4","slug":"ration-depot-holder-accused-of-not-giving-ration-on-time-and-indecency-jind-news-c-199-1-sroh1007-113876-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राशन डिपोधारक पर समय पर राशन न देने, अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राशन डिपोधारक पर समय पर राशन न देने, अभद्रता का आरोप
Tue, 05 Mar 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
जींद। लखमीरवाला गांव के राशन डिपोधारक पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप लगाकर ग्रामीणों ने डीसी को शिकायत दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव का डिपोधारक उनको समय पर राशन नहीं देता और उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। इसके चलते उनको बाहर के राशन डिपो से राशन लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनको कभी भी पूरी मात्रा में डिपोधारक राशन नहीं देता। हर महीने राशन में गड़बड़ की जाती है। इसके चलते उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले में डीसी ने ग्रामीणों की शिकायत को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास जांच के लिए भेज दिया। जिसकी विभागीय जांच की जाएगी। इसके अलावा सोमवार को ही सीएम फ्लाइंग ने भी राशन डिपो पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच की। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। जिन्होंने राशन डिपो पर स्टॉक व वितरित किए गए राशन की जांच की। हालांकि सीएम फ्लाइंग के अनुसार राशन डिपोधारक का स्टॉक सही पाया गया। ग्रामीण अनीता, सलमा, बीमरती, सुशील, विजेंद्र, कृष्ण, रमेश, राजेश, सतपाल, कमला, गीता, कमलेश, रानी व रोहताश मौजूद रहे।