फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ratani and Saroj became the lucky queen of Teej

Jind News: रतनी व सरोज बनीं लकी क्वीन ऑफ तीज

Sun, 27 Jul 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 27 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ratani and Saroj became the lucky queen of Teej
26जेएनडी27: कार्यक्रम में महिला सदस्यों को सम्मानित करते हुए। संगठन
नरवाना। भारत विकास परिषद शाखा नरवाना ने शहर के एक निजी होटल में तीज त्योहार के उपलक्ष्य में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जहां पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली, वहीं महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह को खास बना दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर मधु गुप्ता (प्रिंसिपल व डायरेक्टर, हरियाणा मिडिल स्कूल, बीरबल नगर) रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मीरा बंसल (धर्मपत्नी हंसराज बंसल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि) ने शिरकत की। मंच पर पहुंचने पर दोनों अतिथियों का भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिषद के मध्य प्रांत अध्यक्ष सुरेश मित्तल, प्रांतीय संस्कार प्रमुख संजय चौधरी, शाखा संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता व शाखा अध्यक्ष पुनीत जैन सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा के नव-निर्वाचित सचिव विक्रम गोयल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि वित सचिव अमित गर्ग, विशाल मित्रा, विकास मित्तल व अनंत सिंगला ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। महिलाओं के लिए आयोजित “हरियाली तीज क्वीन” प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें मंजू बंसल विजेता रहीं। वहीं लकी क्वीन ऑफ़ तीज के खिताब रतनी देवी व सरोज बाला गुप्ता को प्राप्त हुए।

महिला सदस्यों द्वारा रंगारंग नृत्य, खेल प्रतियोगिताएं व तीज से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। जिला सह-संयोजक सुमित शर्मा ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में सुरेश मित्तल ने परिषद की तरफ से कार्यक्रम की प्रशंसा की और इसे सांस्कृतिक एवं पारिवारिक एकता का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर अनूप गोयल, रजत, निशांत जैन, नवीन सिंगला, अभिनव गर्ग, प्रदीप गर्ग, जय भगवान मित्तल, रमेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed