फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ranjit will have to struggle to save BJP, Congress will struggle to get lost Hisar Lok Sabha seat

हिसार लोकसभा: रणजीत को भाजपा की सीट बचाने के लिए करनी होगी जद्दोजहद, कांग्रेस खोई सीट पाने के लिए करेगी संघर्ष

Wed, 27 Mar 2024 08:59 AM IST
नवीन दलाल सतीश जागलान, जींद (हरियाणा)
सतीश जागलान, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Mar 2024 08:59 AM IST
सार

हिसाद संसदीय क्षेत्र में नौ विधानसभा आती हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हिसार संसदीय सीट पहली बार भाजपा ने जीती थी। अब राजनीतिक हालात बदल चुके हैं। पिछली बार भाजपा से जीते हुए बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हाे चुके हैं। 

विज्ञापन
Ranjit will have to struggle to save BJP, Congress will struggle to get lost Hisar Lok Sabha seat
पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में जाट बाहुल्य हिसार लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपने पाले में रणजीत सिंह को शामिल करते हुए मैदान में उतार दिया है। रणजीत सिंह पहले भी कई बार कह चुके थे कि वह हिसार संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। जिस प्रकार उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें लोकसभा क्षेत्र मिला है, उतनी उनकी राह आसान नहीं होगी।

विज्ञापन


रणजीत सिंह का वैसे तो जींद जिले में अच्छा वर्चस्व है, लेकिन कांग्रेस का चेहरा मैदान में आने के बाद पता चलेगा कि उनकी राह में कितने कांटे हो सकते हैं। फिलहाल इनेलो ने भी अपनी महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला को मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन


वहीं जजपा की तरफ से नैना चौटाला के मैदान में आने की अटकलें तेज हैं। अपनी दो पुत्रवधुओं से पार पाना रणजीत सिंह के लिए आसान नहीं होगा। अब सभी की नजर कांग्रेस की तरफ है कि वह किस चेहरे को इस मैदान में उतारती है। फिलहाल पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। उनके भी इस सीट से चुनाव लड़ने के पूरे समीकरण बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेंद्र सिंह ने जजपा के दुष्यंत चौटाला को तीन लाख 14 हजार 68 वोटाें से हराया

हिसाद संसदीय क्षेत्र में नौ विधानसभा आती हैं। यहां पर कुल 16 लाख 31 हजार 817 मतदाता हैं। इनमें आठ लाख 82 हजार 422 पुरुष और सात लाख 49 हजार 388 महिला मतदाता हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हिसार संसदीय सीट पहली बार भाजपा ने जीती थी। यहां से भाजपा के बृजेंद्र सिंह ने जजपा के दुष्यंत चौटाला को तीन लाख 14 हजार 68 वोटाें से हराया था।

बृजेंद्र सिंह को छह लाख तीन हजार 289 वोट मिले थे जबकि दुष्यंत चौटाला को दो लाख 89 हजार 221 वोट मिले थे। अब राजनीतिक हालात बदल चुके हैं। बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हाे चुके हैं। इस सीट पर पहली बार 2019 में भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार रानियां से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला अब भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा ने उन्हें हिसार लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया।

वहीं इनेलो ने अपनी महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला को हिसार से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जजपा की तरफ से विधायक नैना चौटाला के मैदान में आने की अटकलें पूरी तरह से तेज हैं। रणजीत सिंह चौटाला का मुकाबला अपनी दोनों पुत्रवधुओं से होगा। अब पूरा चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार पर निर्भर करेगा। कांग्रेस किस चेहरे पर अपना दांव लगाती है, यह तो समय ही बताएगा। यदि बृजेंद्र सिंह या फिर पूर्व सांसद जयप्रकाश कांग्रेस की तरफ से यहां से चुनाव लड़ेंगे तो फिर इस संसदीय सीट पर कड़ा मुकाबला होगा।

14 चुनाव में कांग्रेस जीती पांच बार

हिसार लोकसभा पर अब तक 14 बार चुनाव हो चुके हैं। अब तक यहां पांच बार कांग्रेस, इनेलो ने दो बार जबकि भाजपा, हजकां, जनता पार्टी, जनता एस, हविपा, हरियाणा लोकदल व जनता दल ने एक-एक बार चुनाव जीते हैं। इस लोकसभा सीट से सबसे ज्यादा जयप्रकाश 1989, 1996 तथा 2004 में तीन बार सांसद रहे हैं।

पहली बार महिला होगी मैदान में

अब तक 14 बार हो चुके हिसार लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी ने महिला उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है और न ही किसी महिला ने यहां से जीत दर्ज की है। इस बार इनेलो ने अपनी महिला उम्मीदवार को पहली बार मैदान में उतारा है। इस लोकसभा क्षेत्र से दूसरी महिला उम्मीदवार जजपा की तरफ से नैना चौटाला के भी मैदान में आने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed