फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ranjit chautala said 10-10 mw solar plants will be set up in every district

हर जिले में लगाए जाएंगे 10-10 मेगावाट के सोलर प्लांट: रणजीत सिंह चौटाला

Sat, 14 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
ranjit chautala said 10-10 mw solar plants will be set up in every district
लोगों की समस्याएं सुनते बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। - फोटो : Jind
सफीदों। प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने सफीदों में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिजली की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार अत्यंत गंभीर है। बिजली की कमी के कारण इस सर्दी के मौसम में किसानों को रात में खेतों में पानी देना पड़ रहा है और उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अन्नदाता की दिक्कत को हरियाणा सरकार भली प्रकार से समझती है। बिजली की समस्या को दूर करने के लिए हर जिले में 10-10 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाने जा रही है।
विज्ञापन

इन प्लांटों की स्थापना के बाद किसानों के खेतों को अधिक से अधिक बिजली प्राप्त होगी और उन्हें रात में खेतों में पानी देने के लिए जागना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट की बिजली थर्मल प्लांट की अपेक्षा काफी सस्ती पड़ती है। थर्मल प्लांट की बिजली जहां 5 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है, जबकि सोलर प्लांट की बिजली ढ़ाई रूपये प्रति यूनिट पड़ती है। इस योजना से जहां किसानों को अधिक मात्रा में बिजली तो मिलेगी ही वहीं सरकार को भी भारी लाभ पहुंचेगा। सरकार की योजना है कि आगामी छह महीनों में प्रदेश के समस्त 22 जिलों में इस प्रकार के प्लांट लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेलों में बंद कैदियों को कानून के मुताबिक हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। पिछले दिनों संसदीय कमेटी ने हरियाणा की जेलों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के उपरांत संसदीय कमेटी ने हरियाणा की जेलों के प्रबंधों की मुक्त कंठ से सराहना की थी। उन्होंने बताया कि जेलों में कैदियों को समय पर भोजन, बेहतर रहने की व्यवस्था, उनके परिवारों से संपर्क, चिकित्सा समेत तमाम आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। जेलों में कर्मचारियों की कमी को पर बोलते हुए रणजीत चौटाला ने कहा कि जेल प्रशासन में कर्मचारियों की कुछ कमी अवश्य है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा हर क्षेत्र में निरंतर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा का नाम भारत के अग्रणी देशों में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की योजनाओं का दूसरे प्रदेश अनुसरण कर रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी को अपने कार्यक्रम व यात्राएं करने का निजी अधिकार है और उस अधिकार के तहत राहुल गांधी अपनी यात्रा कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर विफल है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से कहीं पर भी फाइट में नहीं है। रणजीत चौटाला ने शुक्रवार को उपमंडल के गांव हरिगढ़, सिल्लाखेड़ी, सफीदों में पूर्व पार्षद प्रवीन बंसल, जसपाल मकोल व ट्रक यूनियन में जाकर सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सभी स्थानों पर रणजीत चौटाला का अभिनंदन किया गया। वहीं लोगों ने इलाके की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाते हुए मांग पत्र सौंपे। मांगपत्र लेकर रणजीत चौटाला ने सभी कार्यों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed