फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   rani tala, become new frame, jind

शहर की शान रानी तालाब की बदलेगी तस्वीर

Sat, 16 Jul 2016 12:44 AM IST
jind
jind Updated Sat, 16 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
rani tala, become new frame, jind
रानी तालाब का फोटो, जिसमें नहर का पानी डाला जा रहा है। - फोटो : bureau
शहर की शान रानी तालाब अब जल्द ही नए लुक में नजर आएगा। जिला प्रशासन ने रानी तालाब में पानी डालने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही रानी तालाब पानी से लबालब भरा नजर आएगा। छह साल के लंबे इंतजार के बाद रौनक लौटेगी। जिला प्रशासन द्वारा रानी तालाब का करीब छह करोड़ की राशि खर्च करके जीर्णोद्धार किया गया है। जीर्णोद्धार का कार्य चलने की वजह से रानी तालाब पिछले साल से सूखा था। इस कार्य में देरी होने की वजह से रानी तालाब में पानी डालने में काफी देरी हुई। वहीं पिछले माह भी प्रशासन द्वारा रानी तालाब में पानी डालने का काम शुरू किया गया था, लेकिन बीएंडआर व सिंचाई विभाग के आपसी तालमेल की कमी की वजह से तालाब में पानी नहीं भरा सका। रानी तालाब में हांसी ब्रांच नहर से पानी डाला जा रहा है। तालाब में बृहस्पतिवार से पानी डालने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार जल्द ही तालाब भर जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की है योजना
जिला प्रशासन द्वारा रानी तालाब को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना है। जींद के राजा रघुवीर सिंह ने अपनी रानी के नाम पर इस तालाब का निर्माण बनवाया था। राजा रघुवीर सिंह की रानी के नाम से ही इस तालाब को रानी तालाब के नाम से जाना जाता है। रानी तालाब के जीर्णोद्धार पर प्रशासन द्वारा छह करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है, जिसमें तालाब के चारों तरफ पगडंडी बनाई गई है। वहीं तालाब के अंदर बने भूतेश्वर मंदिर पर रंगीन लाइटें लगाई हैं। तालाब में पानी भरने के बाद रात को जब ये रंगीन लाइटें जगमगाएंगी, तो यह एक अद्भुत नजारा होगा।
विज्ञापन


शहर की पहचान व धरोहर है रानी तालाब
रानी तालाब शहर की पहचान व धरोहर है। बगैर पानी के तो रानी तालाब सूना-सूना लगता है। अब रानी तालाब में पानी डलने जा रहा है, जो बहुत ही अच्छी बात है। इसके लिए डीसी विनय सिंह बधाई के पात्र हैं, उन्हीं के प्रयासों से यह संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मबीर दुहन, प्रधान
जन संघर्ष समिति, जींद।

पुराने स्वरूप में लौटेगा रानी तालाब
काफी समय के बाद रानी तालाब अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा। शहरवासी पिछले कई सालों से रानी तालाब में पानी डलने का इंतजार कर रहे थे। प्रशासन द्वारा रानी तालाब के रख-रखाव पर नियमित रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए और समय-समय पर पानी डाला जाए।

- सुरेंद्र, प्रधान
पंजाबी बाजार।

रानी तालाब भरने के नहर से पानी छोड़ दिया गया है
बृहस्पतिवार को रानी तालाब में पानी डालने के लिए नहर से पानी छोड़ दिया गया है। हांसी ब्रांच नहर 24 जुलाई तक चलेगी। बीएंडआर द्वारा पानी डालने के लिए बनाए गए चैनल में कोई दिक्कत है, उसे ठीक करने के लिए काम चल रहा है। इसके बाद पूरी क्षमता के साथ तालाब भरने के लिए पानी छोड़ा जाएगा।
- बीडी जागलान, एक्सईएन
सिंचाई विभाग।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed