फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rammehar Badhana became the chairman with unanimous consent, Monica Nguran became the head.

Jind News: सर्व सम्मति से राममेहर बधाना बने चेयरमैन, मोनिका नगूरां बनीं प्रधान

Sun, 24 Sep 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 24 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rammehar Badhana became the chairman with unanimous consent, Monica Nguran became the head.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अलेवा। अलेवा ब्लाक सरपंच एसोसिएशन की बैठक शनिवार को पंचायत कार्यालय अलेवा में राममेहर बधाना की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर पुरानी कार्यकारिणी में कुछ बदलाव करते हुए सर्व सम्मति से राममेहर बधाना को चेयरमैन, मोनिका नगूरां को प्रधान, राजेश नरवाल को उप प्रधान, सुमेश रानी को सचिव, मीनाक्षी डाहौला को प्रैस प्रवक्ता, लक्ष्य कटवाल को कैशियर तथा अतेश दिल्लूूवाला को कोआर्डिनेटर बनाया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त सदस्यों ने सर्व सम्मति से फैसला लिया कि पांच नवबंर को टोहाना में आयोजित रैली मेें सरकार के द्वारा जो असांविधानिक व ग्रामीण पंचायतों को कमजोर करने का काम किया है। उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा हाल फिलहाल जो पंचायतों को कमजोर व विधायकों को मजबूत करने के अलावा ग्राम पंचायतों के अधिकार छिनने का काम किया है। उसका अगले चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर सरपंच राजेश थुआ, विनोद अलेवा, धर्मेद्र, सरबजीत कौर, मीना, मीनाक्षी डाहौला, रतनी देवी, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप नगूरां, कप्तान हसनपुर के अलावा अनेक गांव के सरपंच उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed