{"_id":"6ac298ecacd36b345d0cd005","slug":"ramlila-at-huda-ground-will-begin-on-the-9th-the-coronation-and-the-burning-of-the-ravana-effigy-will-take-place-on-dussehra-jind-news-c-199-1-jnd1005-161523-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हुडा ग्राउंड में 9 से शुरू होगी रामलीला, दशहरे पर होगा राजतिलक और रावण दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हुडा ग्राउंड में 9 से शुरू होगी रामलीला, दशहरे पर होगा राजतिलक और रावण दहन
विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। श्री भारतीय कला केंद्र के सदस्य प्रेसवार्ता करते हुए। स्रोत संस्था।
- फोटो : सांकेतिक
नरवाना। श्री भारतीय कला केंद्र की ओर से हुडा ग्राउंड में आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार शाम केंद्र की ओर से हुडा ग्राउंड में पत्रकारवार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। वार्ता की शुरुआत विनोद मंगला ने की।
केंद्र के प्रधान कुलदीप बडनपुर ने बताया कि 8 अक्तूबर को एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से सांग की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद 9 अक्तूबर से श्रवण कुमार के ड्रामे के साथ रामलीला का मंचन शुरू होगा जो 19 अक्तूबर तक प्रतिदिन जारी रहेगा। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं पर आधारित लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र ने पिछले वर्ष रामलीला मंचन की शुरुआत की थी। इस बार इसे और बेहतर बनाने की तैयारी की गई है। कलाकार करीब दो माह से रिहर्सल कर रहे हैं और अपने किरदारों के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
दशहरे पर रामलीला का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीरामचंद्र का राजतिलक रहेगा। इसके बाद शाम को रावण दहन किया जाएगा। इस बार महिलाओं और बेटियों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था भी की जाएगी।
इस मौके पर संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, ज्ञाना राम शर्मा, शशिकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, रामअवतार, दिनेश गोयल, प्रमोद सिंगला और विनोद मंगला मौजूद रहे।