फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ramesh becomes head of labor union Haryana

Jind News: मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रधान बने रमेश

Fri, 28 Feb 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ramesh becomes head of labor union Haryana
27जेएनडी04: मनरेगा मजदूर को संबो​धित करते हुए वक्ता। स्रोत यूनियन
जींद। मनरेगा मजदूरों की राज्य स्तरीय कन्वेंशन वीरवार को नए बस अड्डे के पास मजदूर नेता रमेश चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कन्वेंशन में अलग-अलग जिलों के मुख्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कन्वेंशन का संचालन विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कन्वेंशन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके मनरेगा मजदूरों को संगठित करने के लिए मनरेगा मेट व मजदूर यूनियन हरियाणा के नाम से राज्य स्तरीय यूनियन का गठन किया गया। यूनियन गठन करते हुए 17 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया। इसमें रमेशचंद्र को प्रधान, सुखबीर सिंह व सुरेश कुमार को उपप्रधान, विनोद कुमार को महासचिव, नरेश कुमार व प्रकाशचंद को सचिव तथा कुलदीप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

रमेश चंद ने कहा कि यूनियन गठन के अवसर पर मनरेगा मजदूरों की मांगों एवं समस्याओं पर विचार करते हुए 14 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया। इसमें मांग की गई कि जियो टैग की बजाय ऑफलाइन हाजिरी लगाई जाए और सभी गांवों में तुरंत मनरेगा का काम शुरू किया जाए। मनरेगा में 200 दिन काम व 700 रुपये मजदूरी तय की जाए। अपने गांव से पांच किलोमीटर दूर जाने पर मिलने वाला 10 प्रतिशत किराया बहाल किया जाए। 25 मजदूरों पर एक मेट लगाया जाए और मनरेगा मेट को कुशल मजदूर का दर्जा दिया जाए। फोन खर्च और ब्लॉक तक आने जाने के लिए किराया भत्ता दिया जाए। मनरेगा मजदूर की मौत होने पर 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed