फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raids at four places and arrested seven people with 340 liters of Lahan and liquor

चार स्थानों पर छापा मारकर 340 लीटर लाहन और शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया

Mon, 07 Jun 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Raids at four places and arrested seven people with 340 liters of Lahan and liquor
जिले की पुलिस ने रविवार को सदर सफीदों और गढ़ी थाना क्षेत्र में चार स्थानों पर छापा मारकर शराब के अवैध कारोबार करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 340 लीटर लाहन, 11 लीटर देसी शराब और 44 बोतल ठेका व 14 बीयर की बोतल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर सफीदों के अधीन आने वाले रोहड गांव में चार व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से शराब निकालते हुए गिरफ्तार किया गया है। रोहड गांव निवासी सरजीत सिहं को चलती भट्ठी सहित काबू कर उसके पास से ढाई लीटर शराब और 120 लीटर लाहन, हरनैक सिंह के पास से 100 लीटर लाहन, रोहड से ही लखविंद्र सिंह व बूट्टा सिंह से आठ लीटर शराब और 120 लीटर लाहन बरामद किया है। इसके अलावा गढ़ी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों कुराड निवासी रामफल व गढ़ी निवासी गुपेज व बलिहारी को 44 बोतल देसी शराब व 14 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed