फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rahul Gandhi is wiping out Congress wherever he goes: Captain Abhimanyu

राहुल गांधी जहां-जहां जा रहे वहां से कांग्रेस का कर रहे सफाया : कैप्टन अभिमन्यु

Sun, 07 Jan 2024 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is wiping out Congress wherever he goes: Captain Abhimanyu
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु।
उचाना। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जहां-जहां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जहां गए वहां पर हर जगह कांग्रेस चुनाव में हार हुई। जहां-जहां राहुल गांधी जा रहे है वहां-वहां कांग्रेस को साफ करते जा रहे है। अब एक फेरा ओर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार पहले से ज्यादा बहुमत से सरकार बने इसको लेकर अभिमन्यु की तैयारी पूरी है। कैप्टन अभिमन्यु शनिवार को उचाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इंडिया गठबंधन पर कहा कि इस गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहा जाता है। गठबंधन के नेता आज तक ये रुपरेखा तैयार नहीं कर पाए है कि कौन इनका नेतृत्व करेगा। हर प्रदेश में इनके आपस में फूट के सुर आ रहे है। पश्चिम बंगाल के अंदर टीएमएसी का कांग्रेस के साथ झगड़ा हो रहा है। पंजाब में आप, कांग्रेस में लड़ाई झगड़ा हो रहा है। हरियाणा के अंदर यह मालूम नहीं हो रहा है कोई है कि नहीं है। इंडिया गठबंधन का एक मात्र एजेंडा है पीएम नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता आज लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं। यूपीए के दस साल के शासनकाल में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed