{"_id":"6511d2c78fa21e284e0f0279","slug":"pwd-constructed-two-roads-with-rs-241-lakhs-jind-news-c-199-1-jnd1001-6147-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीडब्ल्यूडी ने 241 लाख से किया दो सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीडब्ल्यूडी ने 241 लाख से किया दो सड़कों का निर्माण
Tue, 26 Sep 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी03: घोघड़िया से बड़ौदा-कसूहन रोड को जाने वाली सडक़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। लोक निर्माण विभाग ने मोहनगढ़ छापड़ा से धनखड़ी और घोघड़िया से कसूहन-बड़ौदा रोड का निर्माण 241 लाख रुपये की लागत से कराया है। इससे पहले दोनों सड़कें कच्ची थीं जिससे लोगों को दूसरे मार्गों से लंबी दूरी तय कर दूसरे गांवों में जाना पड़ता था लेकिन अब सड़क बनने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास पीडब्ल्यूडी विभाग है। इसका लाभ उचाना क्षेत्र को मिल रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से मोहनगढ़ छापड़ा से धनखड़ी और घोघड़िया से कसूहन-बड़ौदा रोड का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांगों को उप मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मोहनगढ़ छापड़ा से धनखड़ी और घोघड़िया से कसूहन-बड़ौदा रोड का निर्माण कराया। इस पर 241 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इससे पहले दोनों सड़कें कच्ची थी जिससे लोगों को परेशानी होती थी। खासतौर से बरसात के मौसम में कीचड़ के चलते आवागमन प्रभावित होता था। इससे अब एक गांव से दूसरे गांव की दूरी कम हुई है। वाहन चालकों को अब एक-दूसरे गांव में जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ रहा है।
बाक्स
मोहनगढ़ छापड़ा से धनखड़ी गांव की दूरी हुई कम
रणधीर, राजू, मंदीप, विजेंद्र ने कहा कि मोहनगढ़ छापड़ा से धनखड़ी और घोघड़िया से कसूहन-बड़ौदा को जाने वाली सड़क कच्ची होने से लोगों को लंबा चक्कर काट कर एक-दूसरे गांव में आना-जाना पड़ता था। सड़क पक्की बनने से अब दोनों गांवों के बीच दूरी कम हुई है। अब वाहन चालक घोघड़िया से कसूहन-बड़ौदा रोड होते सीधे हाईवे पर आ जा सकते हैं। ऐसे ही मोहनगढ़ छापड़ा से धनखड़ी जाने के लिए दूसरे गांव से होकर जाना पड़ता था। अब दोनों गांव की दूरी कम हुई है। डिप्टी सीएम से इन कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग की गई थो जो पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
बाक्स
इतनी राशि हुई है खर्च
मोहनगढ़ से धनखड़ी जाने वाली 12 फीट चौड़ी सड़क की लंबाई 2500 मीटर है। इस पर 113 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है तो घोघडिय़ा से कहसून-बड़ौदा रोड तक 2800 मीटर तक सड़क का निर्माण हुआ है। इस पर 128 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।
वर्जन
दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 241 लाख रुपये की राशि से 5300 मीटर सड़क का निर्माण हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।-बिट्टू, जेई, पीडब्ल्यूडी उचाना।