{"_id":"68d02c9aca2063f9660d79e7","slug":"punjabi-community-to-celebrate-birthdays-of-senior-citizens-every-month-jind-news-c-198-1-rew1001-226091-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हर माह वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन मनाएगा पंजाबी समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हर माह वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन मनाएगा पंजाबी समाज
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते वरिष्ठ नागरिक। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। पंजाबी समाज ने सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने और आपसी प्रेम व सौहार्द को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई परंपरा की शुरूआत की है। वैवाहिक सेवा, बुक बैंक, योग केंद्र और निशुल्क वस्त्र वितरण जैसी सेवाओं के साथ अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सामूहिक जन्मदिन समारोह मनाया जाएगा।
समारोह के अवसर पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने कहा कि किसी भी समाज के बुजुर्ग उसकी असली धरोहर होते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कलाकार अंकुर नारंग ने किया। माह सितंबर में जन्मे वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। समारोह में लगभग 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
समाज के प्रवक्ता डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोग एक-दूसरे के और करीब आते हैं तथा आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाती है।