फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public support is necessary to stop child marriage: Sunita

बाल विवाह को रोकने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी : सुनीता

Sun, 01 Dec 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Public support is necessary to stop child marriage: Sunita
जींद। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पखवाड़े के तहत शनिवार को महिला थाने में पौधरोपण अभियान चलाया गया। यहां पर महिला थाना प्रभारी नीलम व सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान ने महिला थाना परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बाल विवाह मुक्त भारत करने के उद्देश्य की शपथ दिलाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को बाल विवाह नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आमजन से आह्वान किया कि जिले में बाल विवाह को रोकने के लिए मदद करें। कहीं बाल विवाह की जानकारी है तो इसके बारे में हेल्पलाइन 181 या 8814011559 नंबर पर कॉल कर जानकारी दें। इसकी जानकारी को गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल विवाह अभी भी एक बड़ी समस्या है। देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए आगामी दस दिसंबर तक पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत बाल विवाह रोकने को लेकर बनाए गए कानून की जानकारी दी जाएगी। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीलम ने बताया कि बाल विवाह रोकने के लिए चाइल्ड मैरिज फ्री भारत पोर्टल भी शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर आम लोग बाल विवाह संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा समय-समय पर विशेष अभियान चला कर बाल विवाह को रोकने के लिए भरसक कदम उठाए जाते हैं। जिला में कहीं भी कभी भी बाल विवाह न हो, इसके लिए टीमें लगातार जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed