{"_id":"65e220837cdf798171012fb1","slug":"provincial-conference-of-electricity-pensioners-will-be-held-in-safidon-tomorrow-jind-news-c-199-1-jnd1001-113750-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफीदों में कल होगा बिजली पेंशनर्स का प्रांतीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफीदों में कल होगा बिजली पेंशनर्स का प्रांतीय सम्मेलन
Sat, 02 Mar 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। नगर के 33 केवीए पावर हाउस में शुक्रवार को हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सफीदों यूनिट कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। इसमें 3 मार्च को महाराजा सूरसैनी धर्मशाला सफीदों में होने वाले बिजली पेंशनर्स के प्रांतीय स्तर के सम्मेलन व वरिष्ठ सम्मान समारोह के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर विस्तार से योजना बनाकर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
यूनिट अध्यक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि यूनिट का यह पांचवां प्रांतीय सम्मेलन व वरिष्ठ सम्मान समारोह होगा। इसमें 68 से 72 वर्ष के बीच के 185 महिला एवं पुरुष सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पूरे प्रांत से सभी 29 यूनिटों एवं केंद्रीय परिषद के नेतागण शिरकत करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों पर शीघ्रता से विचार करके उनको शीघ्र लागू करें। पेंशनरो में सरकार के प्रति भारी रोष है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जयसिंह बिटानी, कलीराम शर्मा, रामनिवास शर्मा, सतबीर सिंह खर्ब, रामकरण भोजगी, मंगल सिंह सैनी, ओमप्रकाश खर्ब, कर्मवीर देशवाल, जिले सिंह इंदौरा, महावीर सिवाहा मौजूद थे।