{"_id":"5defe4358ebc3e880f00349a","slug":"protesteters-protest-against-invoicing-of-shopkeepers-on-polythene-and-street-goods-jind-news-rtk5317762134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन इस्तेमाल करने और सड़क पर सामान रखकर बेचने पर दुकानदारों का किया चालान तो विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन इस्तेमाल करने और सड़क पर सामान रखकर बेचने पर दुकानदारों का किया चालान तो विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
नगरपालिका प्रशासन द्वारा सड़क पर सामान रखने वाले और पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले मुख्य बाजार व बस स्टैंड चौक के दुकानदारोें के चालान काटे। दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
नगरपालिका सचिव पंकज जून पालिका दस्ते के साथ मुख्य बाजार पहुंचे और वहां पर दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लेकर दुकानदारों के चालान काटने शुरू कर दिए। इसका दुकानदारों ने विरोध किया। कुछ ही देर में मार्केट प्रधान संजय कुमार उर्फ बिट्टा की अगुवाई में दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करते हुए महाराजा अग्रसेन चौक पर पहुंचे। यहां दुकानदारों ने सरकार व पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन करते हुए दुकानदार लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
संजय कुमार उर्फ बिट्टा ने कहा कि नगरपालिका सचिव दुकानदारों को लगातार परेशान कर रहे हैं। दुकानदारों ने बाजार में कोई कब्जा नहीं किया हुआ है। दुकानदारों ने दुकानों के आगे थोड़ा सा सामान दिखाने के लिए रखा हुआ है, जिसे कब्जे का नाम देकर पालिका सचिव चालान काट रहे हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पालिका द्वारा सरेआम अफसरशाही दिखाई जा रही है। दरअसल यह अधिकारी अफसरशाही दिखाकर प्रदेश सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। छोटे-छोटे दुकानदार पूरे दिन में 500 से 1000 रुपये मुश्किल से कमा पाते हैं और इन अधिकारियों ने उन दुकानदारों को कई-कई हजार रुपये का चालान काटकर थमा दिया है, जो किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सफीदों में चारों तरफ कूड़े-कर्कट के ढेर लगे हैं। नाले-नालियां बंद पड़ी हैं और सार्वजनिक शौचालय बदबू मार रहे हैं। उन जरूरी कार्यों को करने के बजाय पालिका अधिकारी व कर्मचारी दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं। दुकानदारों ने पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों पर वसूली के भी आरोप लगाए और मांग की कि दुकानदारों के जो चालान किए गए हैं उन्हें निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखकर सड़क पर कब्जा किया हुआ है। रोजाना जनता की शिकायतें आ रही थीं। यह कार्रवाई कोई अचानक नहीं की गई है, बल्कि पिछले कई दिनों से उन्होंने पूरे बाजार की वीडियोग्राफी करवाई है। वीडियोग्राफी में सामने आया कि दुकानदारों ने सड़कों पर व बाजारों में समान लगाकर कब्जे किए हुए हैं। किसी दुकानदार का नाजायज चालान नहीं किया है। इसके साथ-साथ एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने पर पॉलिथीन के चालान किए गए हैं।
-पंकज जून, नपा सचिव
दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा है। उस ज्ञापन को सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार का कोई गलत चालान नहीं किया जाए न ही किसी के साथ दुर्व्यवहार किया जाय। किसी दुकानदार को लगता है कि उनका चालान गलत हुआ है तो वह अपील कर सकता है।
मनदीप कुमार, एसडीएम सफीदों।