फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   protest, pti meet deputy cm, police, force on teachers, jind

उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे शारीरिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, हटाने के लिए पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

Sat, 20 Jun 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
protest, pti meet deputy cm, police, force on teachers, jind
कपास मंडी में हटाए गए शारीरिक शिक्षकों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
उचाना। पिछले एक सप्ताह से नौकरी बहाली के लिए आंदोलन कर रहे सुप्रीम कोर्ट द्वारा हटाए गए शारीरिक शिक्षक शनिवार को उचाना में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलने उचाना पहुंचे। यह लोग उपमुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही पहुंच गए और सरकार व उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस पर पुलिस को बलपूर्वक उन्हें यहां से हटाना पड़ा। वहीं इस मामले पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों को चाहिए कि वे जिनके कारण नौकरी से हटे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर करवाएं।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का उचाना आने का कार्यक्रम था। ऐसे में बहाली की मांग को लेकर हटाए गए शारीरिक शिक्षक उपमंडल कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से रोष मार्च निकालते हुए रेलवे रोड से रजवाहा रोड होते हुए कपास मंडी में शेड के नीचे पहुंचे। यहां पर पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यहां पर पहुंचे पीटीआई ने थाली बजा कर रोष प्रकट करना शुरू कर दिया। पीटीआई यहां से जब किसान सेवा केंद्र की तरफ जाने लगे तो उनको रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पीटीआई को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
विज्ञापन

पीटीआई के पास पहुंचे दुष्यंत
डिप्टी सीएम का काफिला सीधे कपास मंडी में शेड के नीचे शारीरिक शिक्षकों के पास पहुंचा। यहां शिक्षकों ने दुष्यंत चौटाला के समक्ष नौकरी बहाल करने की मांग रखी और ज्ञापन सौंपा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार से जो सहयोग हो सकेगा, वह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जज ने लिखा है भर्ती में हुआ है फ्रॉड : दुष्यंत
वहीं इस पूरे मामले के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पढ़ा है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के जज ने स्पष्ट प्रोडूलेट प्रोसेस (फ्रॉड) लिखा है। सारे शिक्षक पढ़े-लिखे हैं। इन्हें चाहिए कि उस समय के जो लोग थे चाहे वो चयन आयोग के हों या सरकार के हों उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ‘मैं ये मानता हूं कि उस समय के स्टाफ सेलेक्शन का चेयरमैन हो, सदस्य हो या इनको नियुक्त करने वाले सीएम हो। सबकी इसमें भागीदारी रही है। जिसके कारण शिक्षकों को अपने रोजगार के ऊपर तलवार लटकती दिखी।’

भाजपा व जेजेपी मिल कर लड़ेंगी बरोदा उप चुनाव
यहां एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब मिलकर सरकार चला रहे हैं तो चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे। दोनों संगठनों में इसको लेकर चर्चा भी हो चुकी है। जब उप चुनाव होंगे तो इस सीट को गठबंधन जीतेगा। पंचायत चुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि समय पर पंचायत के चुनाव होंगे। वहीं इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला द्वारा बरोदा उप चुनाव के बाद प्रदेश सरकार के गिरने के बयान पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह सीट कांग्रेस के विधायक के निधन से रिक्त हुई है। माननीय ओमप्रकाश चौटाला के पास अगर सरकार के गिरने का कोई फॉर्मला है तो वो जनता को बताएं ताकि लोगों को पता लगे कि पूरा बहुमत होने के बाद भी सरकार कैसे गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed