फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   protest inso on tha road

मांगों को लेकर सड़क पर उतरी इनसो

Thu, 05 Nov 2015 12:38 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


इनसो ने बुधवार को मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के इनसो प्रधान संदीप नैन की अध्यक्षता में शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी केएम राजकीय कालेज से चलकर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में इनसो ने स्कूलों व कॉलेजों में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त बसों का इंतजाम करने, बसों का उचित ठहराव करने, स्कूल व कॉलेज में रिक्त पड़े अध्यापकों के पद भरने और कमरों की कमी को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

संदीप नैन ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूलों में बसों की कमी के कारण लटककर आना जाना पड़ता है। विद्यार्थियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है।

बेरोजगारों की लंबी लाइनें लगी हैं। सरकार के एक साल पूरे हो गए लेकिन नेताओं ने अपना वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कॉलेजों में छात्र चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने राजनीतिक रैलियों में स्कूली बसों का दुरुप्रयोग रोकने, सभी को शिक्षा मुफ्त देने और बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर इनसो के सीनियर नेता नरेंद्र श्योकंद, इनसो प्रधान संदीप नैन, संदीप घसो, विकास धमतान, संदीप बड़ौदा, मंजीत कोथ, राकेश, दिनेश दुर्जनपुर, भूपेंद्र श्योकंद, सतीश, मनोज, प्रवीण, राजेश, विपिन, नरेश, सोनू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed