{"_id":"1c3c5c22bb024f3f2cb4d7cac14c4009","slug":"protest-hindi-news-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के कड़े पहरे में चली ‘दिलवाले’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के कड़े पहरे में चली ‘दिलवाले’
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में असहिष्णुता के माहौल पर विवादित बयान देकर हिंदू संगठनों के निशाने पर आए अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म का हिंदू संगठन जयति-जयति हिंदू महान ने विरोध किया।
विज्ञापन
इसके चलते बाल भवन रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में फिल्म को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चलाया गया। इससे पहले सुबह ही संगठन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन कर अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान की फिल्में नहीं देखने का आह्वान लोगों से किया।
विज्ञापन
मल्टीप्लेक्स के बाहर लगाया होर्र्डिंग
शुक्रवार को प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। हालांकि फिल्म की ओपनिंग सामान्य रही। रेड रॉक्स के कर्मचारियों के अनुसार शुक्रवार को बाजीराव मस्तानी और दिलवाले फिल्म लगाई गई हैं। दिन भर बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए औसतन 92, जबकि दिलवाले फिल्म को औसतन 71 दर्शक प्रति शो मिले हैं।
विज्ञापन
जयति-जयति हिंदू महान संगठन ने शाहरुख-आमिर खान अभिनीत फिल्मे नहीं देखने की अपील करता एक होर्र्डिंग भी मल्टीप्लेक्स के बाहर लगाया। इस मौके पर विनय गोयल, स्वामी यज्ञानंद, राजू, मुकेश गौतम, हरेंद्र, देवेंद्र बत्तरा, अरविंद दीपक, सहगल, ईशांक गोयल व पियूष गोयल मौजूद रहे।
सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम
कुछ संगठनों द्वारा फिल्म के विरोध का ऐलान किया गया था। किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो, इसके चलते पुलिस तैनात की गई थी। दिन भर शांति से फिल्म चली है। प्रशासन चौकस है।
अभिषेक जोरवाल, एसएसपी जींद।