फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   protest against xe minister, jind

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव का पुतला फूंका

Sun, 24 Jul 2016 12:31 AM IST
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
protest against xe minister, jind
कैप्टन अजय सिंह यादव का पुतला फूंकते धानक समाज के लोग। - फोटो : bureau
समस्त धानक समाज ने विधायक शकुंतला खटक को छुटभैया नेता कहने के विरोध में पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का पुतला फूंका। धानक समाज के लोगों ने शनिवार को रानी तालाब पर एकत्रित होकर रोष स्वरूप पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कलानौर से विधायक शकुंतला खटक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को छुटभैया नेता बताया था। रोशन लाल दुग्गल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बिजली मंत्री रहे कैप्टन अजय सिंह यादव ने कलानौर से विधायक शकुंतला खटक को छुटभैया नेता कहकर पूरे धानक समाज का अपमान किया। शकुंतला खटक लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं। धानक समाज के लोग पूरी तरह से शकुंतला खटक के साथ खड़े हैं और यह समाज कैप्टन अजय यादव का बहिष्कार करता है। समाज की एकमात्र महिला विधायक के अपमान को धानक समाज किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगा। दुग्गल ने कहा कि यादव ने इस प्रकार के बयान देकर एक महिला विधायक की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इसके लिए कैप्टन अजय सिंह यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। समय आने पर धानक समाज ऐसी गलत बयानबाजी करने वाले नेताओं को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस मौके पर सतबीर लाड़वाल, सतीश खटक, रमेश खटक, रोहताश नागर, वजीर निडाना, राज सिंह रधाना, सुखबीर सिहाण, राममेहर, गुलाब सिंह, अजमेर सिंह, रामकिशन मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed