{"_id":"69dd2f9e31dc878bf706d008","slug":"protest-against-biometric-system-continues-for-the-sixth-day-jind-news-c-199-1-sroh1009-151565-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बायोमेट्रिक के विरोध में धरना छठे दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बायोमेट्रिक के विरोध में धरना छठे दिन जारी
विज्ञापन
13जेएनडी09: शहर की अनाजमंडी में धरने पर बैठे किसान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बायोमेट्रिक फसल खरीद प्रणाली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का अनाजमंडी में अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता भाकियू संरक्षक बारू राम ने की।
भाकियू के प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढूल ने बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से 200 रुपये प्रति क्विंटल मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक बायोमेट्रिक प्रणाली को वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर ने कहा कि कुछ लोग किसानों को उकसाकर मंडियों में ताला लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन किसान शांतिप्रिय तरीके से विरोध कर रहे हैं। भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भवन पर विश्राम गृह लिखा है, लेकिन वहां किसानों के ठहरने या बैठने की कोई सुविधा नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमेद सिंह रेढू भी मौजूद रहे।