फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Property tax of Rs 60, ID not corrected even after spending Rs 1700

Jind News: प्रॉपर्टी टैक्स 60 रुपये, 1700 खर्च कर भी नहीं ठीक हुई आईडी

Tue, 25 Jun 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Property tax of Rs 60, ID not corrected even after spending Rs 1700
24जेएनडी26 : प्रोपर्टी आईडी की मालिक प्रतिभा वर्मा। संवाद
जींद। प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए आजकल लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कृष्णा कॉलोनी की चौड़ी गली निवासी प्रतिभा वर्मा अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए छह महीने से नगर परिषद का चक्कर काट रही हैं। उनका प्रॉपर्टी टैक्स 60 रुपये था, लेकिन आईडी ठीक करवाने के लिए उनको 1700 रुपये खर्च कर चुकी है। सोमवार को प्रतिभा ने समाधान शिविर में अपनी समस्या डीसी के सामने रखी तो उन्होंने तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। अब देखना होगा कि समाधान शिविर लोगों की समस्याओं को दूर करने में कितनी कारगर साबित होता है।
विज्ञापन

प्रतिभा ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में उनकी 60 गज जमीन है, लेकिन उसे 80 गज दिखाया गया है। इसके अलावा यह प्रॉपर्टी आईडी किसी और के नाम से है। इसका टैक्स 60 रुपये बनता है। प्रॉपर्टी आईडी में अपना नाम दर्ज करवाने तथा 80 गज की जगह 60 गज करवाने के लिए उसके पति राजेश कुमार जनवरी से नगर परिषद कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। राजेश कुमार ने बताया कि उसने सात बार प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए आवेदन किया। हर बार उसे 250 रुपये देने पड़ते हैं। इसके बाद उसका यह आवेदन रिजेक्ट हो जाता है। फिर उसे आवेदन करने के लिए कहा जाता है। वह नगर परिषद के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों से मिल चुका है, लेकिन उसकी समस्या आज तक दूर नहीं हुई। सोमवार को राजेश कुमार पत्नी के साथ समाधान शिविर में पहुंचे और डीसी से गुहार लगाई। डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। अब देखना होगा कि समाधान शिविर में उसकी शिकायत का समाधान होता है या फिर राजेश को ऐसे चक्कर काटने के लिए छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिभा वर्मा की प्रॉपर्टी आईडी के बारे में पता किया जाएगा कि उसने कितनी बार शिकायत की है। उनकी शिकायत आज ही उनके पास आई है। एक-दो दिन में ही समाधान कर दिया जाएगा। -ऋषिकेश चौधरी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।

24जेएनडी26 : प्रोपर्टी आईडी की मालिक प्रतिभा वर्मा। संवाद

24जेएनडी26 : प्रोपर्टी आईडी की मालिक प्रतिभा वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed