{"_id":"65ce75d11cbb62ea530f275a","slug":"programs-will-be-held-today-under-developed-india-developed-haryana-jind-news-c-199-1-jnd1001-113072-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विकसित भारत, विकसित हरियाणा के तहत आज होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विकसित भारत, विकसित हरियाणा के तहत आज होंगे कार्यक्रम
Fri, 16 Feb 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी24: अधिकारियों की बैठक लेते हुए एडीसी साहिल गुप्ता। स्वयं
जींद। एडीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि 16 फरवरी को विकसित भारत विकसित हरियाणा के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिलास्तर पर डीआरडीए कंपाउंड जींद में, सफीदों में सरला ममोरियल कॉलेज, नरवाना में केएम राजकीय कॉलेज, उचाना में अनाज मंडी नजदीक फायर स्टेशन, जुलाना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे अपना संदेश देंगे।
एडीसी साहिल गुप्ता कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को रेवाड़ी में प्रधानमंत्री 22वें एम्स की सौगात देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिकारी सभी तैयारियां पूरी कर लें। इसके साथ-साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उचाना विधानसभा क्षेत्र में अनाज मंडी उचाना में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरकत करेंगे। जींद विधानसभा क्षेत्र में डीआरडीए कंपाउंड स्टेडियम में जींद के विधायक डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा, नरवाना विधानसभा क्षेत्र में नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, सफीदों विधानसभा क्षेत्र में सरला मेमोरियल कॉलेज में सांसद बृजेन्द्र सिंह, जुलाना विधानसभा क्षेत्र में विधायक अमरजीत सिंह ढांडा मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन देने वाले नए लाभार्थियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। बैठक में नगराधीश नमिता कुमारी, डीडीपीआर अमित पंवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।