Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Procurement of 19,000 quintals of paddy stalled at Naguran purchase center

Jind News: नगूरां खरीद केंद्र पर 19 हजार क्विंटल धान की खरीद अटकी

Wed, 11 Nov 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Procurement of 19,000 quintals of paddy stalled at Naguran purchase center
फोटो 11जेएनडी13-नगूरां खरीद केंंद्र पर बिना खरीद के धान के लगे खुले ढेर। स्रोत किसान
जींद। जींद। नगूरां खरीद केंद्र पर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उचाना एसडीएम सुमन यादव के सख्त निर्देशों के बावजूद हैफेड अधिकारी धान खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं। खरीद केंद्र पर करीब 19 हजार क्विंटल धान की खरीद बाकी है।
विज्ञापन

वहीं, 15 नवंबर से मंडी बंद होने की बात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को डर है कि समय पर खरीद नहीं हुई तो वे अपनी फसल कहां लेकर जाएंगे।
आढ़ती राजेश कुमार और रोहतास सहित किसान नरेंद्र, राजेश, सुशील, विकास और संदीप ने बताया कि मंगलवार को एसडीएम सुमन यादव ने खरीद केंद्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने एजेंसी अधिकारियों को धान की खरीद और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंगलवार को करीब दो हजार क्विंटल धान की खरीद हुई, लेकिन फिर से खरीद बंद कर दी गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वे 20 दिन से अधिक समय से पीआर धान लेकर खरीद केंद्र पर बैठे हैं। किसानों ने बताया कि हैफेड अधिकारी कभी नमी तो कभी धान के रंग-भेद का हवाला देकर खरीद से मना कर देते हैं। आढ़तियों का आरोप है कि एजेंसी अधिकारी उनकी फसल औने-पौने दाम पर खरीदकर मिलर को देना चाहते हैं, जबकि किसान इसके लिए तैयार नहीं हैं। खरीद में देरी के कारण खुले में पड़े धान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलेवा मार्केट कमेटी के सचिव विकास ढिल्लों ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद मंगलवार को एजेंसी ने करीब दो हजार क्विंटल धान खरीदा था लेकिन इसके बाद फिर खरीद में आनाकानी की जा रही है। एजेंसी अधिकारियों को बार-बार नोटिस दिए जा रहे हैं। 15 नवंबर के बाद मंडी बंद होने पर किसानों की बची हुई फसल कहां जाएगी, यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed