फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Proceed with caution, roads around the counting center are closed.

Jind News: सोच-समझकर निकलें, मतगणना केंद्र के आसपास के रास्ते बंद हैं

Tue, 04 Jun 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Proceed with caution, roads around the counting center are closed.
03जेएनडी20 : मतदान के लिए तैयार अर्जुन स्टेडियम का बड़ा हाल। संवाद
जींद। आज लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। इसे लेकर सभी तैयारी पूरी होने के साथ ही रूट डायवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार लोकसभा चुनाव में जिले 10 लाख 16282 मतदाताओं में 669248 ने मतदान किया है। नरवाना में सबसे अधिक 1,45,785 मतदाताओं ने अपना फर्ज निभाया तो उचाना के 1,41,939 मतदाता भी मतदान का दायित्व निभाते हुए वोट किया। सफीदों विस के 1,29,598 मतदाताओं ने मतदान कर तीसरे स्थान पर हे। चौथे स्थान पर जींद रहा। यहां के 1,26,494 मतदाताओं ने मतदान किया। जुलाना के 1,25,432 मतदानओं ने अपना दायित्व निभाया।
जींद के मतदाता तीन लोकसभा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18वीं लोकसभा के लिए 25 मई को ईवीएम में बंद हुई सोनीपत, हिसार, सिरसा के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मंगलवार को होने जा रहा है।
विज्ञापन

हिसार लोकसभा के तहत आने वाली उचाना विधानसभा की ईवीएम, सिरसा लोकसभा के तहत आने वाले नरवाना विधानसभा की ईवीएम, सोनीपत लोकसभा के तहत आने वाले जींद, सफीदों तथा जुलाना की ईवीएम को स्ट्रांग रूमों में त्री स्तरीय सुरक्षा के बीच रखा गया है। मतगणना अर्जुन स्टेडियम, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय व हिंदू कन्या महाविद्यालय में की जाएगी। तीनों जगहों को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग केंद्रों पर होगी मतगणना
विधानसभा जुलाना का रेसलिंग हॉल अर्जुन स्टेडियम, सफीदों का बैडमिंटन हॉल अर्जुन स्टेडियम, जींद का मल्टीपर्पज हॉल अर्जुन स्टेडियम, उचाना कलां का प्रियदर्शनी महिला कॉलेज जींद व नरवाना का बृजमोहन सिंगला मेमोरियल हॉल हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed