फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Priyanka Dhanda becomes head of CRSU Student Union

Jind News: प्रियंका ढांडा बनी सीआरएसयू छात्र संघ की प्रधान

Thu, 14 Nov 2024 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Dhanda becomes head of CRSU Student Union
13जेएनडी19 : कुलपति डॉ. रणपाल सिंह से चुनाव के बाद आशीर्वाद लेते व मांग पत्र सौंपते पदा​धिकारी।
जींद। कई दिन की कमकश के बाद आखिरकार चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने अपने नेता चुन ही लिए। हालांकि, चुनाव की बजाय सभी ने सर्वसम्मति से प्रधान, उपप्रधान, सचिव और सहसचिव का चुनाव किया। इस पर विवि को कोई आपत्ति नहीं हुई। चुनाव को देखते हुए विवि में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रियंक ढांडा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

पिछले काफी दिन से छात्र संघ चुनाव को लेकर विद्यार्थी अड़े हुए थे। विवि प्रशासन की तरफ से कहा गया कि विवि में कोई छात्र संघ के चुनाव नहीं हो सकते। सरकार की तरफ से छात्र संघ चुनाव को लेकर कोई आदेश नहीं हैं। बुधवार को विद्यार्थियों ने चुनाव करवाने की घोषणा की थी। इसके लिए विश्वविद्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। विवि में इधर-उधर विद्यार्थी घूमते रहे। दोपहर बाद विद्यार्थियों ने अपने पदाधिकारियों की घोषणा की और कुलपति डॉ. रणपाल सिंह से आशीर्वाद लेते हुए उनको मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

बॉक्स
उपप्रधान आंचल व सचिव बनीं पल्लवी
चुनाव समिति सदस्य अक्षय नरवाल, सतीश और आरजू ने बताया कि सुमित लाठर और धर्मवीर ने प्रधान पद के लिए प्रियंका ढांडा को अपना समर्थन देकर उनको प्रधान चुन लिया। इसी प्रकार उपप्रधान के लिए आंचल को अभिषेक ने अपना समर्थन देकर उन्हें उपप्रधान चुन लिया। सचिव पद के लिए नवीन ने पल्लवी देशवाल को समर्थन दे दिया। सहसचिव पद पर 16 वर्षीय नवरत्न को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र हितों के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। अक्षय नरवाल ने कहा अगर सरकार की छात्र हितों में काम करने की नियत है तो जल्द से जल्द प्रत्येक विश्वविद्यालय में चुनाव करवाने का काम करे। जींद की धरती ने यह बता दिया है कि शांतिपूर्ण चुनाव हो सकते हैं। सरकार का चुनाव नहीं करवाने का बहाना निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
विद्यार्थियों ने अपने आप ही अपने नेताओं का चुनाव किया है। इसमें विवि प्रशासन कुछ नहीं कर सकता। चुनाव के बाद पदाधिकारी आशीर्वाद लेने आए थे। सभी विद्यार्थी समान हैं। कुछ मांगों को लेकर भी विद्यार्थियों से बातचीत हुई है। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना उनका नैतिक फर्ज है।
-डॉ. रणपाल सिंह, कुलपति, सीआरएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed